तिलक वर्मा की वापसी के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-XI, इस खिलाड़ी को करना पड़ सकता है बेंच गर्म

Published - 27 Jan 2026, 08:55 AM | Updated - 27 Jan 2026, 09:22 AM

T20 World Cup 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए अपनी पेटी बांधने की तैयारी में हैं। आगामी विश्व कप की तैयारी भारत ने पूरी कर ली है। टीम के सभी खिलाड़ी फोर्म में हैं जबकि एक ऐसे बल्लेबाज भी जिनका बल्ला अब तक खुलकर नहीं चला है।

टीम के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा ने अभी से तैयारी कर ली है और पहले मैच से ही टीम का आंकड़ा 200+ के स्कोर में तब्दील करने के विचार में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन में से दो मुकाबले में पचासा जड़ चुके हैं।

T20 World Cup 2026 में प्लेइंग 11 में तिलक की संभावित एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरूआत होने में महज 13 दिन रह गए हैं। तिलक वर्मा सर्जरी करवाने की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे। वह टी20 विश्व कप 2026 के सक्वाड का हिस्सा थे जिसमें उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलना था लेकिन उपलब्ध नहीं होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे। अब बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है की वह तीन फरवरी से भारतीय टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) स्क्वाड में शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इनकी जगह श्रेयस अय्यर को मिला था जो पहले तीन मुकाबले के लिए टीम में थे, पर ताजा अपडेट्स के अनुसार श्रेयस अगले दोनों मैच में भी बने रहेंगे। लेकिन तिलक वर्मा की वापसी के चलते श्रेयस अय्यर को टी20 विश्वकप से बाहर होना पड़ेगा. इसके आलावा उनकी टीम से दोबारा जोड़ जाने के बाद संजू सैमसन की मौजूदा फोर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें वर्ल्ड कप की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है।

T20 World Cup 2026 में संजू सैमसन की जगह ले सकते हैं इशान

संजू सैमसन अब तक टीम में विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे थे लेकिन ईशान किशन के आने से उनकी जगह खतरे में पड़ गई है। न्यूजीलैंड सीरीज में संजू ने तीन मैच में मात्र 16 रन बनाए हैं जबकि एक बार गोल्डन डक आउट हो चूके हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की संजू अगर अगले दो मैच में 35+ करने में या कोई किफायती पारी खेलने में नाकाम रहते है तो उन्हें टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में जगह गबाना पड़ सकता है।

संभावना है कि तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया जाएगा और ईशान किशन को अभिषेक के साथ ओपनींग के लिए भेजा जा सकता है और विकेटकीपींग का जिम्मा भी ईशान किशन संभाल सकते है। आपको बता दें तिलक वर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिनका एवरेज टी20 क्रिकेट में 50+ का रहा है।

World Legends T20 2026: Match 1, DW vs DR Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

T20 World Cup 2026 से पहले संजू खराब फोर्म में

भारतीय टीम के पावर हिटर कहे जाने वाले संजू सैमसन लगातार तीन पारी में बल्ला खुलकर नहीं चला। टीम इंडिया का समीकरण ही संजू सैमसन को टीम में बनाई है नहीं तो उन्हें कभी भी टीम से बाहर किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में सैमसन ने मात्र 10 रन बनाए और जेमीसन के गेंद पर आउट होकर पवेलीयन लौट गए। बात करें दूसरे मैच की तो उसमें भी दहाई आंकड़ा को पार नहीं कर सके रायपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में भी उन्होंने मात्र 6 रन बनाकर मैट हेनरी की गेद पर आउट होकर मैदान से बाहर चल पड़े।

तीसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसमें वो दो भी नहीं बल्कि पहले गेंद पर ही आउट हो गए। इस बार भी किसी और गेंदबाज ने नहीं बल्कि मैट हेनरी ने ही उन्हें गोल्डन डक पर पवेलीयन का रास्ता दिखाया।

दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ें गए थे पलास मुच्छल, इसी वजह से मंधाना ने तोड़ी थी शादी

Tagged:

team india shreyas iyer Tilak Varma T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com