नागपुर टी20 के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, सूर्या, अक्षर, जसप्रीत, वरुण.....
Published - 29 Dec 2025, 04:56 PM | Updated - 29 Dec 2025, 05:41 PM
Table of Contents
Nagpur T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान तो अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को भी मौका दिया है।
इससे पहले 20 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने पत्रकार वार्ता करते समय स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि पहले टी20 मैच (Nagpur T20) में किन-किन प्लेयर को मौका मिल सकता है तो कौन से चार प्लेयर बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं।
Nagpur T20: ये तीन खिलाड़ी खेलेंगे टॉप पर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच (Nagpur T20) में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी क्रीज पर उतर सकती है। काफी लंबे समय बाद अभिषेक-संजू की शानदार सलामी जोड़ी मैदान पर वापसी करने वाली है, क्योंकि शुभमन गिल को खराब फॉर्म के चलते स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया है।
वहीं, नंबर तीन पर तिलक वर्मा को बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। बता दें कि, तिलक ने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए 15 पारियों में 60.22 की दमदार औसत और 160.83 के स्ट्राइक रेट से 542 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। पिछली पारी में भी तिलक नंबर तीन पर बैटिंग के लि उतरे थे, जहां उन्होंने 73 रन की शानदार पारी खेली थी।
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे ये खिलाड़ी
नागपुर टी20 मैच (Nagpur T20) में भारतीय मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, उप कप्तान अक्षर पटेल और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर रह सकती है। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं, जिसके चलते ये टीम इंडिया के लिए थोड़ा चिंता का विषय रह सकता है।
लेकिन इनके अलावा हार्दिक पंड्या ने अपने पिछले टी20 मैच में केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था और 25 गेंदों पर 63 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर भी शानदार लय में चल रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती को मौका
कोच गौतम गंभीर प्रमुख तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मौका दे सकते हैं जो कि विश्व कप 2026 से पहले तैयारियां कर सके तो स्पिनर में वरुण चक्रवर्ती को प्राथमिकता दी जा सकती है जो कि कमाल की लय में चल रहे हैं।
हालांकि, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत के पास स्पिन ऑप्शन मौजूद है तो फास्ट बॉलिंग के तौर (Nagpur T20) पर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को चुना जा सकता है। यानी भारत इस मैच में अपनी पूरी ताकत के साथ उतर सकती है। जबकि कुलदीप यादव, ईशान किशन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
ये खिलाड़ी बैठेंगे बेंच पर: कुलदीप यादव, ईशान किशन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर