इंदौर ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, अर्शदीप सिंह को मौका, तो आयुष बडोनी का डेब्यू

Published - 16 Jan 2026, 12:26 PM | Updated - 16 Jan 2026, 12:48 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। वडोदरा में मिली शानदार जीत और फिर राजकोट में कीवियों की वापसी के बाद, सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाला तीसरा मुकाबला अब फाइनल बन चुका है।

इस बड़े मैच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ साहसी बदलाव किए हैं। टीम में अनुभव और युवा जोश का ऐसा मिश्रण तैयार किया गया है जो सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। अंतिम मुकाबले में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को मौका मिल सकता है तो वहीं आयुष बडोनी को डेब्यू को मौका बन सकता है।

Arshdeep Singh की वापसी

इंदौर की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच को देखते हुए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने गेंदबाजी इकाई में बड़ा बदलाव किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। अर्शदीप को पहले दो मैचों में बाहर बैठना पड़ा था, लेकिन उनकी स्विंग और डेथ ओवर्स की विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें निर्णायक मैच के लिए वापस टीम में जगह मिल सकती है।

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की मौजूदगी से भारतीय आक्रमण को वह विविधता मिलेगी जो शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने के लिए जरूरी है। इंदौर में ओस की भूमिका को देखते हुए अर्शदीप के स्लोअर कटर और सटीक यॉर्कर कीवियों के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।

आयुष बडोनी का संभावित डेब्यू

इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण दिल्ली के युवा ऑलराउंडर आयुष बडोनी का वनडे डेब्यू है। वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद बडोनी को टीम में शामिल किया गया था। राजकोट में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन इंदौर में गौतम गंभीर अपने इस चहेते खिलाड़ी पर भरोसा जता सकते है। बडोनी को मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने और जरूरत पड़ने पर अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले बडोनी के लिए यह सपना सच होने जैसा है। गंभीर की कोचिंग में बडोनी का यह अंतरराष्ट्रीय आगाज भारतीय क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

IND vs NZ: राजकोट वनडे में किस वजह से हारा भारत? कप्तान शुभमन गिल ने बताई मुख्य वजह, इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

महामुकाबले में Arshdeep Singh हो सकते है एक्स फेक्टर

इंदौर का होल्कर स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रहा है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ-साथ निचले क्रम में बडोनी जैसे हिटर का होना एक बड़ी राहत है। मध्यक्रम में केएल राहुल की शानदार फॉर्म पिछले मैच में नाबाद 112 रन ने भारत की स्थिति को मजबूत किया है।

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और मोहम्मद सिराज की जोड़ी नई गेंद से न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की कोशिश करेगी। इस पीच पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भारत के लिए एक्स फेक्टर साबित हो सकते हैं क्योंकि उनकी गेंद में सिर्फ स्विंग ही नहीं बल्कि तेज गति भी है और कटर का मिश्रण भी मौजूद है।

भारत ने पिछली बार इस मैदान पर न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया था, और टीम मैनेजमेंट उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए सीरीज की ट्रॉफी उठाना चाहेगा। यह मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि विश्व कप 2027 से पहले भारत की तैयारियों का असली लिटमस टेस्ट भी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मौका देने को तैयार गौतम-सूर्या

Tagged:

team india Arshdeep Singh ayush badoni
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आयुष बडोनी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com