न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग-11 आई सामने, गिल-रोहित ओपनर, तो 4 ऑलराउंडर्स को मौका
Published - 09 Jan 2026, 03:41 PM | Updated - 10 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
11 जनवरी से टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इन मैच के लिए मैनेजमेंट ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस श्रृंखला में भारत दमदार टीम (Team India) के साथ मैदान में उतरेगी, जिसमें दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। वहीं अपनी चोट से उभरने के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम में वापसी की है, इस दौरान उन्हें टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि टीम की कमान कप्तान शुभमन गिल संभालेंगे।
पांच बल्लेबाजों के साथ उतरेगी Team India
भारतीय टीम (Team India) आगामी तीन वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। पहला वनडे मुकाबला वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में सात प्रॉपर बल्लेबाजों को रखा है, जिनमें से केएल राहुल और ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं।
टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल संभाल सकते हैं, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली उतर सकते हैं। वहीं चौथे स्थान पर अपनी चोट से उभरने के बाद श्रेयस अय्यर टीम में मौजूद रहेंगे और उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को मौका मिल सकता है। वनडे में केएल राहुल अपने बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, संभावना है कि वह पांचवें स्थान पर खेल सकते हैं।
चार ऑलराउंडर संभालेंगे Team India की कमान
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) ने चार खिलाड़ियों को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है। टीम में बतौर ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर टीम में स्पिन की कमान संभालेंगे और साथ ही बल्ले से भी योगदान देंगे। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी के लिए टीम में रखा गया है, जिससे फास्ट बॉलिंग यूनिट को सहायता मिल सके।
निचले क्रम में हर्षित राणा टीम को बल्ले से मजबूती दे सकते हैं; उनमें बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत है। हाल के दिनों में वाशिंगटन सुंदर लाजवाब बैटिंग कर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी पहले से धारदार दिखने लगी है। टी20 हो या वनडे, दोनों में उनके हाथ खुलकर चले हैं। इसके आलावा हर्षित राणा भी अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं। हालांकि, वह गेंदबाज के तौर पर शामिल हुए हैं, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर भी देख रही है।
तीन पेसर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम (Team India) अपने तीन पेसर्स के साथ मैदान में उतर सकती है, जिनमें अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं। भारत के इन तीन खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में गेंद से काफी कमाल दिखाया है। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछली सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ काफी रन लुटाए थे, जिससे उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल दिख रहा है।
बतौर स्पिनर कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है। फिलहाल स्पिन गेंदबाजी भारतीय टीम की मजबूत कड़ी है। तीन स्पिनरों का प्रयोग टी20 में बहुत कामयाब रहा है, जिसमें वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल होते हैं।
संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर