टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, यही 11 खिलाड़ी खेलेंगे वो मैच
Published - 31 Jan 2026, 06:29 PM | Updated - 31 Jan 2026, 06:47 PM
Table of Contents
T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खेला जाना है। 7 फरवरी से विश्व कप (T20 World Cup) का आगाज होगा, जबकि टीम इंडिया अपने मिशन की शुरुआत इसी दिन करेगी। भारत का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ होगा।
सूर्या एंड कंपनी चाहेगी कि वह यूएसए के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करे और इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है। कोच गौतम गंभीर इन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकते हैं।
T20 World Cup: ये हो सकते हैं शीर्ष तीन बल्लेबाज
संयुक्त राज्य के खिलाफ टीम इंडिया की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मिलकर कर सकते हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को बड़े मैचों में कई बेहतरीन शुरुआत दिलाई हैं और माना जा रहा है कि विश्व कप (T20 World Cup) के पहले मैच में भी यही दोनों प्रारंभिक बल्लेबाज होंगे।
वहीं, नंबर तीन पर बैटिंग के लिए तिलक वर्मा को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। बता दें कि, तिलक को हाल ही में आपातकालीन टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी से गुजरान पड़ा है, लेकिन माना जा रहा है कि वह 3 फरवरी को टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे।
चार से सात ये होगा बल्लेबाजी क्रम
भारत के पहले मैच में नंबर चार पर बैटिंग के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव को भेजा जा सकता है, जो कि टी20 प्रारूप में इसी क्रम पर बैटिंग करते हैं। सूर्या ने कीवियों के खिलाफ दो शानदार अर्धशतक भी जड़े थे। जबकि नंबर पांच पर हार्दिक पंड्या और छठे स्थान पर शिवम दुबे को उतारा जा सकता है, जो कि तेज गति से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं।
इस मैच में सातवें स्थान पर रिंकू सिंह को भेजा जा सकता है जो कि पारी को शानदार फिनिश करने का हुनर रखते हैं। बता दें कि, रिंकू नंबर सात पर भारत की जीत (T20 World Cup) के अहम नायक साबित हो सकते हैं, जो कि तेज गति से रन बनाने का दम रखते हैं।
फिल साल्ट का चौंकाने वाला बयान, इंग्लैंड को छोड़ इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फेवरेट
ये होगा भारत का लोअर ऑर्डर
रिंकू सिंह के बाद नंबर आठ पर बल्लेबाजी की कमान उप कप्तान अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जो कि बड़े हिट्स आसानी से लगा सकते हैं। अक्षर की मौजूदगी टीम को स्थिरता देती है। जबकि वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के रूप में तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को खिलाया जा सकता है। जबकि हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे के रूप में बॉलिंग ऑलराउंडर भी शामिल हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा भी वक्त (T20 World Cup) आने पर हाथ घूमा सकते हैं।
USA के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर