USA के खिलाफ तय हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, संजू-हर्षित ड्रॉप, तो इन 11 खिलाड़ियों को मौका

Published - 04 Feb 2026, 03:21 PM | Updated - 04 Feb 2026, 03:29 PM

IND vs USA

IND vs USA: भारतीय टीम आगामी टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है और अभी से टीम में खिलाड़ियों की खेलने की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है। भारत अपना पहला मुकाबला सात फरवरी को USA के खिलाफ शाम सात बजे से खेलेगा। इस मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम की रणनीति बनाने की तैयारी अभी से शुरू कर चुके है। पहले मुकाबले में हर्षित राणा और संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने की संभावना है।

IND vs USA: हर्षित को मिल सकता है आराम

Harshit Rana

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा सात फरवरी से होने वाली आगामी टी20 विश्व कप की टीम में शामिल है। वे बतौर तेज गेंदबाज टीम में शामिल किए गए हैं जबकि टीम मेनेजमेंट उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में भी देखती है। बात करे न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की सीरीज की तो वह विकेट तो निकाले लेकिन महंगे साबित हुए ऐसे में टीम यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ उनकी जगह अर्शदीप सिंह और जसप्रित बुमराह के साथ जाना चाहेगी।

क्योंकि टीम में बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दूबे जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं तो ऐसे में टीम को हर्षित की जरूरत शायद ना पड़े। आपको बता दें शिवम दूबे भी तेज गेंदबाजी करते है जिससे टीम के पास बतौर पेसर दूबे के रूप में एक मजबूत विकल्प मौजूद हैं।

साल 2006 में खेला हॉकी वर्ल्ड कप अब साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएगा दुनिया का ये स्टार क्रिकेटर

संजू सैमसन को USA के खिलाफ दिया जा सकता है आराम

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी पहचान छोड़ने में नाकामयाब दिख रहे हैं जबकि उन्हें लगातार मौका दिया जा रहा है। सैमसन को उनके पावर हिटिंग अब कहीं खामोश हो रही है, वो इसे दिखाने में कहीं न कहीं चूक जा रहे हैं। एक्सपर्ट की माने तो संजू सैमसन को यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ पहले टी 20 विश्व कप 2026 मुकाबले में बेंच पर बैठे दिख सकते हैं। हालांकि गौतम गंभीर की कमिटमेंट उन्हें टीम में अबतक बनाए हुए है।

इस वक्त भारतीय टी 20 टीम में प्लेइंग 11 में जगह बनाने को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो ईशान किशन जल्द उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं क्योंकि किशन बतौर विकेटकीपर टीम में खेलते हैं। इस स्थिति में संजू के जगह इंडिया एक ऑलराउंडर के साथ टीम को विश्व कप में उतारना चाहेगी। इसके साथ ही तिलक वर्मा भी सबसे बड़े दावेदार बनकर आ सकते हैं।

IND vs USA: भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम सात फरवरी को होने वाली मुकाबलों के लिए बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के साथ जाना चाहेगी, जबकि मध्य क्रम में टीम सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ उतरेगी। टीम के पास बल्लेबाज के रूप में रिंकू सिंह भी मौजूद होंगे। ऑलराउंडर की भूमिका में शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मौजूद होंगे। हार्दिक पांड्या पावरप्ले में भी कुछ ओवर निकालते हैं क्योंकि उनके पास तेज गति है और अच्छी लाईन लेंथ भी है।

टीम के समीकरण को मजबूत करने के लिए धाकड़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रित बुमराह मौजूद हैं। बतौर स्पीनर टीम में वरुण चक्रवर्ती खेलेंगे जो भारतीय टीम की टी20 विश्व कप के लिए गेंदबाजी लाईन-अप में रीढ़ भी माने जा रहे हैं। कुलदीप यादव को भी रोटेशन नीति के तहत खेलने का मौका मिलेगा क्योंकि मजबूत टीमों के खिलाफ उनकी मौजूदगी बेहद जरूरी है। हालांकि एक नजरिया से देखे तो USA भारत पर उतना दबाव नहीं बना पाएगा लेकिन टी20 अनिश्चितताओं का खेल है और यह कभी भी पलट सकता है ऐसे में भारत को सतर्क रहना होगा।

यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सुर्यकुमार यादव, हार्दीक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

IND vs USA: USA के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका, सिर्फ पानी पिलाते आएंगे नजर

Tagged:

team india harshit rana India IND vs USA USA
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com