भारत का फाइनल मुकाबला, फिर भी क्यों नहीं आए Virat Kohli? अब जाकर वजह आई सामने

Published - 10 Mar 2026, 04:45 PM | Updated - 10 Mar 2026, 04:49 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. यह हाई वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ. जहां पर टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के हाथों से गंवा चुकी है. ऐसे में इस स्टेडियम में फिर से विश्व कप का मैच खेलना भारतीय खिलाड़ियों के लिए मानसिक चुनौती से भरा रहा. लेकिन इंडियन टीम के जुनून और मेहनत को पुराना इतिहास भी नहीं हरा सका. कभी यह मैदान पनौती कहा जाता था.

वहीं, भारत ने कीवी टीम को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया. इस भावुक पल पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी मौजूद रहे. लेकिन फैंस के मन में यह सवाल जरूर रहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) क्यों नहीं आए? चलिए तो आगे इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं.....

वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा बने धोनी-रोहित

Virat Kohli

2026 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीता. लेकिन खास बात यह है कि इस पल को यादगार बनाया एमएस धोनी और रोहित शर्मा की मौजूदगी ने.

दोनों दिग्गज इस दौरान स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स से मैच का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए. एक तरफ क्रिकेट प्रेमी धोनी और रोहित को देखकर खुश थे. दूसरी ओर वह विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति से काफी दुखी थे.

लेकिन किसी को यह नहीं मालूम कि इतने बड़े मौके पर कोहली टीम इंडिया की खुशी का हिस्सा क्यों नहीं बने. हालांकि, वह अभी भी वनडे क्रिकेट में सक्रिय है. इसके बावजूद वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला देखने भारत क्यों नहीं आए? यह सवाल फैंस के मन में अभी तक खटक रहा है.

Virat Kohli क्यों नहीं रहे मौजूद?

बता दें कि एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान होने के नाते आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप फाइनल का हिस्सा बने.

माही ने 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब भारत को जिताया था. जबकि, रोहित ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया को यह ट्रॉफी दिलाई.

जबकि, Virat Kohli ने बतौर टी20 कप्तान भारत को विश्व कप नहीं जिताया है. लिहाजा, इस टूर्नामेंट में उनकी ऑफिशियल रूप से मौजूदगी जरूरी नहीं थी.

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने किया शादी करने का फैसला, 14 मार्च को लेगा मसूरी में सात फेरे

क्यों शामिल नहीं हुए विराट कोहली?

Virat Kohli टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. हालांकि, वह अभी भी वनडे टीम में सक्रिय है. रिटायरमेंट के बाद से ही वह अपने परिवार से साथ ज्यादा समय बिताने में व्यस्त है.

कोहली ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, संन्यास लेने के बाद वह अपने परिवार के साथ ज्यादा रहेंगे. ऐसे में लोग उन्हें कम ही देख पाएंगे. किंग कोहली ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि,

"एक बार मैं संन्यास ले लूंगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय तक नहीं देख पाएंगे (मुस्कुराते हुए). इसलिए मैं जब तक टीम के लिए खेलता रहूंगा, तब तक अपना सब कुछ देना चाहता हूं, और यही एक चीज है जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है,"

बता दें कि टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं. वह कोई भी सीरीज और टूर्नामेंट टीवी पर ही देखना पसंद करते हैं.

वर्ल्ड कप जीत के बाद फूट-फूट कर रोए रिंकू सिंह, पापा के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, बोले 'आप जैसा चाहते....'

Tagged:

indian cricket team Virat Kohli team india MS Dhoni Rohit Sharma T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से

संजू सैमसन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com