टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के कोचों का हुआ ऐलान, भारतीय नहीं इन 2 विदेशी खिलाड़ियों को दी गई जिम्मेदारी
Published - 06 Jan 2026, 04:25 PM | Updated - 06 Jan 2026, 04:26 PM
Table of Contents
T20 World Cup: अगले महीने सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त मिलकर करने वाले हैं, जहां पर 20 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
विश्व कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर को कर दिया गया था, जबकि अब इसके लिए कोचों का ऐलान भी हो चुका है। बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ में दो विदेशी खिलाड़ियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। चलिए आपको बताते हैं किन दो खिलाड़ियों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नीदरलैंड्स के खिलाड़ी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए नीदरलैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर रयान टेन डेशकाटे को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। डेशकाटे टीम इंडिया के सहायक कोच हैं और उन्हें यह पद जुलाई 2024 में श्रीलंका दौरे पर सौंपा गया था।
कहा जाता है कि डेशकाटे हेड कोच गौतम गंभीर के बेहद करीबी हैं और कोच गंभीर की सिफारिश के बाद ही बीसीसीआई ने उन्हें सहायक कोच की सबसे अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि, डेशकाटे को टीम इंडिया में कोई विशेष पद नहीं सौंपा गया है, जिसके कारण उन्हें हर खिलाड़ी के साथ स्वतंत्र कार्य करने की अनुमति है। लेकिन खासकर वह बल्लेबाजी और फील्डिंग में अधिक फोकस रखते हैं।
मोर्ने मोर्केल को बनाया गेंदबाजी कोच
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोर्ने मोर्केल को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मोर्केल को यह जिम्मेदारी अगस्त 2024 में सौंपी गई थी।
बता दें कि, मोर्केल आईपीएल में कोच गौतम गंभीर के साथ कार्य कर चुके हैं और यही वजह थी कि गंभीर के कहने पर उन्हें टीम इंडिया के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई। ये प्रोटियाज तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों के साथ कार्य करता नजर आएगा। मोर्केल के अनुभवी कंधों पर भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी।
T20 World Cup की रक्षा करेगा भारत
भारतीय टीम के पास आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) जितने की दो मुख्य वजह रहने वाली है। पहली वजह ये कि भारत ने इससे पिछले संस्करण में यानी 2024 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था और वह नहीं चाहेंगे कि वह इस बार इस ट्रॉफी को गंवाए।
वहीं, दूसरी मुख्य वजह इस टूर्नामेंट का भारत में होना है। भारतीय टीम के अधिकांश मैच भारतीय सरजमीं पर खेले जाएंगे और वह नहीं चाहेगा कि उनको अपनी घरेलू प्रशंसकों के सामने टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़े। ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ियों, कप्तान और कोचिंग स्टाफ पर भारी दबाव रहने वाला है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर