ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए सामने आ गया भारत के कप्तान का नाम, अब यह खिलाड़ी संभलेगा टीम की कमान

Published - 23 Jan 2026, 05:55 PM

ODI World Cup

ODI World Cup: आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारत के कप्तान का नाम फिक्स हो गया है। नवंबर 2027 में वनडे विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह मेजबानी में खेला जाना है। जबकि टूर्नामेंट के अधिकांश मैच साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट (ODI World Cup) के लिए बीसीसीआई ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं, क्योंकि साल 2011 के बाद भारत ये टूर्नामेंट नहीं जीता है। जबकि कप्तान का नाम भी सामने आ गया है। अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया की कमान संभालने वाला है। जबकि उप कप्तान के नाम पर भी मुहर लग चुकी है।

ये खिलाड़ी बनेगा ODI World Cup में कप्तान

आईसीसी विश्व कप 2027 (ODI World Cup) से पहले भारतीय टीम की मुख्य चयन समिति ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाकर शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, शुरुआत में ये फैसला अटपटा लग रहा था, लेकिन बीसीसीआई ने बाद में स्पष्ट किया कि ये फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup) में टीम इंडिया को लीड करने की जिम्मेदारी भी शुभमन गिल के कंधों पर होगी। यह पहला मौका होगा, जब शुभमन किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी के किरदार में नजर आएंगे।

भविष्य में कप्तानी में आ सकता है निखार

शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बेहद निराशाजनक रहा था। टीम को वहां पर 2-1 से श्रृंखला गंवानी पड़ी थी। इसके बाद शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कमान संभाली, लेकिन यहां भी टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि, पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में भारत को वनडे सीरीज में हराया था। लेकिन क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि भविष्य में शुभमन की कप्तानी में निखार आ सकता है। जबकि कुछ दिग्गजों का कहना है कि शुभमन को कप्तान बनाने का फैसला काफी जल्दबाजी में लिया गया था। उन्हें कुछ समय तक उप कप्तान बने रहने दिया जा सकता था।

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो ये रणजी खिलाड़ी देश को धोखा देकर पड़ोसी मुल्क से खेल रहा इंटरनेशनल खिलाड़ी

श्रेयस बने रहेंगे उप कप्तान

भारतीय वनडे टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup) में टीम इंडिया के उप कप्तान के तौर पर बने रहेंगे। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उप कप्तान बनाया गया था और अब तक वह दो सीरीज में उप कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि जहां शुभमन गिल कप्तान के रोल में दिखेंगे तो उप कप्तान के किरदार में श्रेयस अय्यर नजर आएंगे। बता दें कि, श्रेयस के पास आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है। यह अनुभव उनके विश्व कप 2027 (ODI World Cup) में बेहद काम आ सकता है।

धोनी-गंभीर को आइडल मानने वाले खिलाड़ी ने भारत को दिया धोखा, ऑफर मिलते ही इस देश से खेलने को हुआ राजी

Tagged:

shubman gill shreyas iyer cricket news ODI World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया की सह मेजबानी में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com