ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, MI का खिलाड़ी कप्तान, तो RCB का उपकप्तान
Published - 24 Jan 2026, 03:11 PM | Updated - 24 Jan 2026, 03:12 PM
Table of Contents
Test Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मार्च में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ को कप्तान बनाया है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले प्लेयर को उप कप्तान की कमान सौंपी है।
यह मैच ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस टेस्ट मैच (Test Match) के लिए किन-किन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने दांव खेला है और किन दो खिलाड़ियों को कप्तान और उप कप्तान के पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
MI का खिलाड़ी कप्तान, तो RCB का उपकप्तान
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच मार्च में एकमात्र टेस्ट मैच (Test Match) खेला जाना है, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। ये टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ में खेला जाएगा। जबकि इस टेस्ट के लिए टीम इंडिया की कमान चयनकर्ताओं ने हरमनप्रीत कौर के अनुभवी कंधों पर सौंपी है।
वहीं, उप कप्तान के तौर पर स्मृति मंधाना का चयन किया गया है। बता दें कि, मंधाना भारत के लिए अभी तक 7 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 629 रन बनाए हैं। वहीं, हरमनप्रीत ने भारत के लिए अभी तक खेले 6 टेस्ट मैचों (Test Match) में सिर्फ 200 रन बनाए हैं, जिसमें एक पचासा शामिल है। अब ऑस्ट्रेलिया दौेरे पर कप्तान हरमन से दोनों पारियों में कप्तानी इनिंग की जरूरत होगी।
20 साल की खिलाड़ी पर दिखाया भरोसा
चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच (Test Match) के लिए युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा पर भी भरोसा जताया है। 20 वर्षींय वैष्णवी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं, जबकि पहली बार उन्हें टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। वैष्णवी के अलावा क्रांति गौड़ भी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं तो सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।
जबकि शैफाली वर्मा को भी अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि एकमात्र टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में टीम प्रबंधन और कप्तान हरमनप्रीत कौन प्रतिका रावल के साथ जाती हैं या फिर शैफाली वर्मा के फॉर्म पर भरोसा जताती हैं। बता दें कि, शैफाली भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 63 की दमदार औसत के साथ 567 रन बना चुकी हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वह इस प्रारूप में दोहरा शतक भी ठोक चुकी हैं।
भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, मैचों से बाहर
इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच (Test Match) के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। इस मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को मौका मिला है तो उमा छेत्री भी अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। वहीं, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।
इसके अलावा सयाली सतघरे, अमनजोत कौन, जेमिमा रोड्रिग्स भा टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा होंगे। बता दें कि, उमा, सयाली, क्रांति भी पहली बार टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बनी हैं। बता दें कि, पर्थ में खेले जाने वाले इस टेस्ट में अनुभवी फास्ट बॉलर रेणुका ठाकुर और सयाली सतघरे से टीम प्रबंधन को ढेर सारी उम्मीदें होंगी।
एकमात्र Test Match के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे।
मैदान पर गरमाया माहौल, मुरली कार्तिक से भिड़े हार्दिक पांड्या, कैमरे के सामने दिखा गुस्सा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर