टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, पूरे टूर्नामेंट इन 2 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान

Published - 07 Feb 2026, 10:11 AM | Updated - 07 Feb 2026, 01:04 PM

T20 World Cup

T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आ गई है।

बीसीसीआई ने मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान इन दो खिलाड़ियों के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी होगी और फैंस को उनसे दमदार नेतृत्व की उम्मीद रहेगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इनकी अगुवाई में भारत खिताब की दौड़ में कितना आगे तक जाता है। आइये जानते हैं कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान और उपकप्तान ?

T20 World Cup में सूर्या होंगे टीम इंडिया के कप्तान

आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे । सूर्या पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कमान संभालते नजर आएंगे । खास बात यह है कि टी20 प्रारूप में बतौर कप्तान उनके आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं।

सूर्या की कप्तानी में अब तक भारत ने 42 मैच खेले हैं, जिसमें 32 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में हार मिली है। वहीं 2 मैच टाई रहे हैं और 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। उनका जीत प्रतिशत 76.19 रहा है, जो किसी भी कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम में एशिया कप 2025 का ख़िताब अपने नाम किया था।

टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है, जिससे टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच में भी भारत ने जीत दर्ज की है।

ऐसे में साफ है कि टीम शानदार लय में है और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम की नजरें खिताब बचाने पर टिकी होंगी।

T20 World Cup ????????? span style="font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Oxygen, Ubuntu, Cantarell, 'Open Sans', 'Helvetica Neue', sans-serif;" data-mce-style="font-family: -apple-system, BlinkMacSystemFont, 'Segoe UI', Roboto, Oxygen, Ubuntu, Cantarell, 'Open Sans', 'Helvetica Neue', sans-serif;"??????????????? ???????????? ??????????????? ????????????????????????/span

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल होंगे। टीम मैनेजमेंट ने अनुभव और संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी अक्षर को सौंपी है। वह लंबे समय से टी20 सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं और बड़े मुकाबलों का अनुभव रखते हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अक्षर पटेल ने अब तक 87 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 686 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 19.6 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 134.78 रहा है। निचले क्रम में तेज रन बनाने की उनकी क्षमता टीम को अतिरिक्त मजबूती देती है।

गेंदबाजी में भी अक्षर का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने टी20 में 86 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.33 का है, जो इस फॉर्मेट में काफी किफायती माना जाता है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/9 रहा है, जो दबाव की स्थिति में उनकी उपयोगिता को दर्शाता है।

ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव के साथ अक्षर पटेल उपकप्तान के रूप में टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन भारत के अभियान में अहम भूमिका निभाएगा।

इस दिन खेले जाएंगे भारत के मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भारतीय टीम को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड्स की टीमें भी मौजूद हैं। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई में करेगी।

दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा, जिसकी मेजबानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में की जाएगी। वहीं लीग चरण का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

T20 World Cup में टीम इंडिया का स्क्वाड :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

T20 World Cup 2026 : भारत का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
7 फरवरीभारत बनाम अमेरिकामुंबई
12 फरवरीभारत बनाम नामीबियादिल्ली
15 फरवरीभारत बनाम पाकिस्तानकोलंबो
18 फरवरीभारत बनाम नीदरलैंडअहमदाबाद

ये भी पढ़े : USA के खिलाफ इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल, पिलाना पड़ेगा साथी खिलाड़ियों को सिर्फ पानी


Tagged:

team india Suryakumar Yadav axar patel T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com