टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की B टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज, जायसवाल, अय्यर, पंत, केएल.....
Published - 25 Dec 2025, 04:18 PM
Table of Contents
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। 20 दिसंबर को जारी किए गए स्क्वाड में टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है तो शुभमन गिल को आधिकारिक स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
खास बात यह है कि मुख्य टीम की घोषणा के चंद दिनों बाद ही विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए भारत की बी टीम भी सामने आ चुकी है, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को मौका दिया है। जबकि शुभमन गिल को यहां भी नजरअंदाज कर दिया गया है।
भारत की B टीम का हुआ ऐलान
विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए जहां एक ओर बीसीसीआई ने आधिकारिक टीम का ऐलान किया तो दूसरी ओर मेगा इवेंट से ठीक पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैकल्पिक स्क्वाड का चयन किया। चौंकाने वाली बात यह थी कि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को आकाश ने भी अपने स्क्वाड में शामिल नहीं किया।
जबकि उन्हें अब टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर किया जा सकता है। वहीं, आकाश ने अपने दल में सिर्फ उन प्लेयर्स को मौका दिया है, जिन्हें विश्व कप या टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।
गायकवाड़ से अय्यर तक सभी को मौका
आकाश चोपड़ा ने विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के वैकल्पिक स्क्वाड में बतौर सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल का चयन किया है, जो दोनों ही राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे। वहीं, नंबर तीन पर श्रेयस अय्यर को भी चुना गया है जो कि फिलहाल चोटिल चल रहे हैं।
हालांकि, अगर फिट भी होते तो भी उनका चयन बेहद मुश्किल था। वहीं, पंत और जितेश शर्मा भी मुख्य टीम में अपनी जगह नहीं बना सके, लेकिन चोपड़ा ने उन्हें अपने दल में जरूर मौका दिया है। साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और केएल राहुल को भी आकाश ने 13 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया है।
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया आई सामने, 2026 टी20 विश्वकप वाले सिर्फ 5 खिलाड़ियों को मौका
जितेश-सिराज के साथ हुआ धोखा!
बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर एंड कंपनी मे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा की जगह ईशान किशन को मौका दिया है, जो कि घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आ रहे हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जितेश शर्मा को वापसी के बाद पर्याप्त मौके नहीं मिले थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया।
वहीं, मोहम्मद सिराज भी घरेलू क्रिकेट में विकेट चटका रहे थे। लेकिन फिर भी मुख्य चयन समिति ने हर्षित राणा पर दांव खेला है, जो कि अब तक टी20 में खेले मैचों में 10 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाते आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हर्षित 4 ओवर में 40 रन लुटाते हैं, लेकिन निचले क्रम में आकर वह सिर्फ 7 से 10 रन बनाने में सफल रहते हैं। लेकिन बावजूद इसके कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद (T20 World Cup) हर्षित बने हुए हैं।
आकाश चोपड़ा द्वारा चुना गया T20 World Cup के लिए वैकल्पिक स्क्वाड
ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर