न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, 6 शादीशुदा तो 9 बैचलर खिलाड़ियों को मौका

Published - 18 Jan 2026, 04:12 PM | Updated - 19 Jan 2026, 01:05 PM

New Zealand T20 Series

New Zealand T20 Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी 2026 से होने जा रही है। यह सीरीज आगामी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि जो स्क्वाड इस सीरीज (New Zealand T20 series) में हिस्सा लेगा, वहीं स्क्वाड आगामी टी20 विश्व कप में भी खेलता नजर आने वाला है।

चयनकर्ताओं ने पांच मैचों के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। स्क्वाड में जहां छह शादीशुदा खिलाड़ियों को जगह मिली है तो 9 बैचलर खिलाड़ियों पर अगरकर एंड कंपनी ने भरोसा जताया है।

सूर्या को बनाया कप्तान-अक्षर बने उप कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज (New Zealand T20 series) के लिए सेलेक्शन कमेटी ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है, जबकि टी20 विश्व कप 2026 में भी सूर्या ही भारत को लीड करते नजर आएंगे। बता दें कि, सूर्या के कप्तान बनने के बाद भारत ने एक भी सीरीज नहीं गंवाई है और यही कारण है कि भारत की ये सीरीज और विश्व कप जीतने की प्रबल संभावनाए हैं।

उप कप्तान के तौर पर चयन समिति ने अक्षर पटेल का चयन किया है। दरअसल, अक्षर इससे पहले साल 2025 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उप कप्तान बनाए गए थे, लेकिन शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी के बाद उनको इस पद से हटा दिया गया था, मगर शुभमन को सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है, जिसके बाद अक्षर को दोबारा ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रेयस को मौका, बिश्नोई भी आएंगे खेलते नजर

पांच टी20 मैचों (New Zealand T20 series) के लिए चुनी की शुरुआती टीम में श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों पर चयन समिति ने भरोसा जताया है।

बता दें कि, श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैचों के लिए तिलक के स्थान पर मौका दिया गया है, जिनकी हाल ही में टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई है। वहीं, वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। वह पूरे पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं, चयनकर्ताओं ने ईशान किशन को भी टी20 सीरीज (New Zealand T20 series) में मौका दिया गया है, जो कि दो साल बाद वापसी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में बेंच पर ही बैठा रह सकता है ये स्टार खिलाड़ी, कोच गंभीर-कप्तान सूर्या नहीं देंगे एक भी मैच खेलने का मौका

6 शादीशुदा तो 9 बैचलर खिलाड़ियों को मौका

चयनकर्ताओं ने आगामी टी20 सीरीज (New Zealand T20 series) के लिए स्क्वाड में 6 शादीशुदा खिलाड़ी को 9 बैचलर प्लेयर्स को मौका दिया है। जहां शादीशुदा खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव, उप कप्तान अक्षर पटेल, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।

वहीं, इनके अलावा अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या बैचलर की सूची में शामिल हैं। बता दें कि, इनमें से रिंकू सिंह और कुलदीप यादव की सगाई हो चुकी है तो हार्दिक पंड्या का उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्तांकोविक से तलाक हो चुका है और वह भी फिलहाल बैचलर की लिस्ट में शामिल हैं।

New Zealand T20 series के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए अजीत अगरकर ने रातोंरात बदल डाली टीम, इन 2 खिलाड़ियों को अचानक टीम में किया शामिल

Tagged:

Gautam Gambhir Suryakumar Yadav INDIA VS NEW ZEALAND New Zealand T20 Series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नताशा स्तांकोविक।

प्रिया सरोज।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com