एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम आई सामने, गिल(कप्तान) ऋतुराज, वैभव, प्रियांश, शशांक....

Published - 01 Jan 2026, 04:19 PM | Updated - 01 Jan 2026, 04:20 PM

Asian Games 2026

Asian Games 2026: क्रिकेट के चाहने वाले साल 2026 का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इस साल उन्हें कई रोमांचक और धमाकेदार सीरीज देखने को मिलने वाली है। जहां इस साल पहले अंडर-19 विश्व कप 2026 को रोमांच देखने को मिलेगा तो 7 फरवरी 2026 में में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होगी, जो कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा।

जबकि इसी साल एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) भी खेला जाएगा, जिसमें पिछले संस्करण की स्वर्ण पदक विजेता टीम इंडिया भी हिस्सा लेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड सामने आ चुका है, जिसमें गिल को कप्तान तो ऋतुराज गायकवाड़, वैभव, प्रियांश और शशांक समेत कई धाकड़ खिलाड़ियों को मौका दिया है।

शुभमन गिल बन सकते हैं कप्तान

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए कप्तान के तौर पर युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का चयन किया जा सकता है। दरअसल, माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट से पहले शुभमन गिल को वनडे और टेस्ट के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है और यही कारण है कि शुभमन गिल का चयन बतौर कप्तान किया जा सकता है।

वहीं, एशियन गेम्स 2026 में उप कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को चुना जा सकता है, जिनकी कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक को अपने नाम किया था। गायकवाड़ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी चतुर कप्तानी से भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। अब वह यही कार्य बतौर उप कप्तान करते हुए नजर आ सकते हैं।

वैभव, प्रियांश, शशांक....

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में युवा और अनुभवी दोनों खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि इस प्रतियोगिता के लिए 14 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन भी किया जा सकता है तो दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रियांश आर्य को भी चयनकर्ता मौका दे सकते हैं।

वैभव और प्रियांश दोनों के खेलने का तरीका आक्रामक है और यही चीज भारत के लिए फायदे का सौंदा साबित हो सकती है। इसके अलावा पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह को भी एशियन गेम्स 2026 के लिए चुना जा सकता है। शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उनका बल्ला क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में काफी तेजी से चलता है, जिसके कारण चयनकर्ता उनपर भरोसा जता सकती है।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम का भी हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस

कब शुरू हो रहा है Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी, जो कि 4 अक्टूबर तक चलेगी। इस टूर्नामेंट में एशिया की एक से बढ़कर एक धुरंधर क्रिकेट टीम हिस्सा लेने वाली है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें भी शामिल होंगी। यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता की मेजबानी जापान का आइची-नागोया शहर करने वाला है। मैच को आइची प्रीफेक्चर में आयोजित किए जाएंगे, लेकिन अभी तक मैचों के शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है और न ही इसकी जानकारी दी गई है कि ये मैच किस मैदान पर खेलेंगे जाएंगे।

Asian Games 2026 के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), सरफराज खान, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी, शशांक सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अंशुक कंबोज, तनुष कोटियन, आकिब नबी, हर्षित राणा, प्रियांश आर्य, रियान पराग।

साल 2026 में 6 ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, गिल(कप्तान), अय्यर(उपकप्तान), केएल, रोहित, कोहली....

Tagged:

Ruturaj Gaikwad team india Shashank Singh Asian Games 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जापान।

शुभमन गिल।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com