Indian Premier League 2026 के सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वाड: इंजरी-रिप्लेसमेंट और बड़े ट्रेड्स के बाद नई लिस्ट
Published - 28 Mar 2026, 05:20 PM | Updated - 28 Mar 2026, 05:32 PM
Indian Premier League 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच खेला जाएगा। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले मिनी ऑक्शन और खिलाड़ी ट्रेड्स ने पूरे समीकरण बदल दिए हैं। इस साल कैमरन ग्रीन ने नीलामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गजों की अदला-बदली ने फैंस को चौंका दिया है। इसके अलावा इस साल इंजरी के कारण भी फ्रैंचाईजी को कई नुकसान झेलना पड़ा है।
Indian premier League 2026 की सभी टीमों की अपडेटेड स्क्वाड

1. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
KKR ने इस साल कैमरन ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदकर Indian Premier League 2026 इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बनाया है। हालांकि, टीम को हर्षित राणा और आकाश दीप की चोट से बड़ा झटका लगा है।
अपडेटेड स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन (सबसे महंगे खिलाड़ी), मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप।
इंजरी रिप्लेसमेंट: हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी और आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया है। मुस्तफ़िज़ुर रहमान की जगह ब्लेसिंग मुज़ारबानी आए हैं।
कोच: अभिषेक नायर
2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
CSK ने इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेड किया है, संजू सैमसन अब पीली जर्सी में नजर आएंगे। वहीं अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को ₹14.20 करोड़ में खरीदकर सबको हैरान कर दिया।
अपडेटेड स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन (ट्रेड), शिवम दुबे, मथ्यू शॉर्ट, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अमन खान, जकारे फाउल्क्स, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, राहुल चाहर, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन (नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट), मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष।
इंजरी रिप्लेसमेंट: नाथन एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है।
कोच: स्टीफन फ्लेमिंग
3. राजस्थान रॉयल्स (RR)
संजू सैमसन के जाने के बाद रियान पराग को टीम की कमान सौंपी गई है। दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स की मजबूती बढ़ाएंगे और Indian Premier League 2026 में अपना अनुभव साझा करेंगे।
अपडेटेड स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा (ट्रेड), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, दासून शनाका (सैम करन की जगह), डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विघ्नेश पुथुर।
इंजरी रिप्लेसमेंट: सैम करन जिन्हें ग्रोईन इंजरी हुआ है उनकी जगह श्रीलंका के दासून शनाका को टीम में लिया गया है।
कोच: कुमार संगकारा
4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
डिफेंडींग चैंपियन आरसीबी ने अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखा है, लेकिन वेंकटेश अय्यर को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया है ताकि वे Indian Premier League 2026 में अपने खिताब की रक्षा कर सकें।
अपडेटेड स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।
कोच: एंडी फ्लावर, दिनेश कार्तिक बतौर बल्लेबाजी कोच और मेंटर मौजूद रहेंगे।
5. मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस ने अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए शार्दुल ठाकुर को ट्रेड के जरिए वापस बुलाया है। टीम Indian Premier League 2026 के इस सीजन में अपनी छठी ट्रॉफी की तलाश में है।
अपडेटेड स्क्वाड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, क्विंटन डी कॉक, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, रायन रिकल्टन, रोबिन मिन्ज, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, राज अंगद बवा, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शरफेन रदरफोर्ड, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, दानिश मालेवर, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद इजहार, मयंक रावत।
कोच: महेला जयवर्धने
6. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
पैट कमिंस शुरुआती कुछ मैचों में चोट के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। Indian Premier League के फैंस को किशन की आक्रामक कप्तानी का इंतजार है।
कार्यवाहक कप्तान: ईशान किशन
अपडेटेड स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, लियम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, जैक एडवर्ड्स, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, ईशान कलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओमकार टरमाले, क्रेंस फुलेत्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन।
इंजरी रिप्लेसमेंट: जैक एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन को शामिल किया गया है।
कोच: डैनियल विटोरी
7. दिल्ली कैपिटल्स Indian Premier League 2026 स्क्वाड (DC)
दिल्ली ने केएल राहुल को रिटेन किया है और नीतीश राणा को राजस्थान से ट्रेड किया है। मिचेल स्टार्क भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं, जो Indian Premier League 2026 में दिल्ली के लिए चिंता का विषय है।
अपडेटेड स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत (LSG में ट्रेड के बाद अब पंत नहीं हैं), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, करुण नायर, डेविड मिलर, पाथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अजय मंडल, माधव तिवारी, त्रिपुरणा विजय, विपराज निगम, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन।
इंजरी रिप्लेसमेंट: मिचेल स्टार्क वर्कलोड मैनेजमेंट और हालिया चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। उनकी पत्नी एलिसा हीली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी चोट की पुष्टि की है। अभी किसी आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टीम उनकी वापसी का इंतजार कर रही है।
कोच: हेमंग बदानी
8. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ के लिए अच्छी खबर यह है कि ऋषभ पंत पूरी तरह फिट होकर कप्तानी संभाल रहे हैं, लेकिन कुछ अन्य खिलाड़ियों पर संशय बना हुआ है।
मयंक यादव: साइड स्ट्रेन के कारण मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। वे कुछ शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं।
वनिंदु हसरंगा : हसरंगा की उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, टीम उनकी फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रही है।
मोहसिन खान: पिछले अपडेट के अनुसार शार्दुल ठाकुर को उनके विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन शार्दुल अब मुंबई इंडियंस में ट्रेड हो चुके हैं।
अपडेटेड स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, मोहसिन खान, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, दिगेश राठी, हिम्मत सिंह, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा (चोटिल), एनरिच नोर्खिया, नमन तिवारी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अक्षत रघुवंशी।
कोच: जस्टिन लैंगर
9. गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस ने अपनी गेंदबाजी इकाई में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है ताकि Indian Premier League 2026 में उनकी धार बनी रहे। पृथ्वीराज यारा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
अपडेटेड स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, जोस बटलर, साई सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, आर. साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, अर्शद खान, जयंत यादव, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, ल्यूक वुड।
रिप्लेसमेंट (कुलवंत खेजरोलिया): गुजरात टाइटंस ने पृथ्वीराज यारा की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को अपनी टीम में शामिल किया है।
कोच: आशीष नेहरा
10. पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब ने श्रेयस अय्यर को ट्रेड कर Indian Premier League 2026 का अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में टीम नए तेवर में दिखेगी। पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट की शुरुआत में अपने विदेशी तेज गेंदबाज की कमी खलेगी, जिससे उनके गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है।
अपडेटेड स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सेन, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कॉनली, बेन ड्वारशुइस, वैशाख विजयकुमार, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश।
लॉकी फर्ग्यूसन: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पिता बनने के कारण अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वे अप्रैल के मध्य तक टीम के साथ जुड़ेंगे और Indian Premier League 2026 के शुरुआती फेज का हिस्सा नहीं होंगे।
कप्तान: श्रेयस अय्यर (ट्रेड)
कोच: रिकी पोंटिंग
Indian Premier League 2026 के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े और बदलाव
Indian Premier League 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन (₹25.20 करोड़ - KKR)
सबसे महंगे अनकैप्ड: प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा (₹14.20 करोड़ - CSK)
मेगा ट्रेड: संजू सैमसन (RR से CSK) और रविंद्र जडेजा (CSK से RR)
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर