बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय फील्डर्स फ्लॉप, फैंस ने पाकिस्तान से कंपेयर कर टीम इंडिया की लगाई क्लास
Published - 25 Sep 2025, 12:00 AM | Updated - 24 Oct 2025, 08:29 PM
Table of Contents
Team India: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने लीग स्टेज के बाद अब सुपर-4 में भी अपना दबदबा कायम रखा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ भी 41 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। जिसके बाद अब टीम इंडिया का फाइनल का टिकट पक्का हो गया है।
लेकिन भारतीय टीम (Team India) ने लगातार जीत के बाद भी कोच गौतम गंभीर की मुश्किलें बढ़ा दी है। टीम इंडिया की फील्डिंग ने पिछले दोनों मैचों में काफी निराश किया है। पहले पाकिस्तान के खिलाफ और अब बांग्लादेश के खिलाफ टीम का फील्डिंग स्तर काफी खराब रहा है।
Team India की फील्डिंग ने बढ़ाई कोच गंभीर की टेंशन
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने पहले पाकिस्तान और अब बांग्लादेश के खिलाफ निराशाजनक फील्डिंग की है। हम जानते हैं कि भारतीय टीम के फील्डिंग विश्व स्तरीय कही जाती है। लेकिन पाक और अब बांग्लादेश के खिलाफ जिस तरह से खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण किया है, उससे कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ गई है।
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने लगातार कैच ड्रॉप किए। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से 5 बार अहम कैच ड्रॉप हुए हैं। तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और विकेटकीपर बल्लेबाज कुलदीप यादव ने 5 ने आसान कैच छोड़े हैं, जोकि टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है।
पाकिस्तान के खिलाफ Team India ने किए थे 5 कैच ड्रॉप
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ खिलाड़ियों ने एक या दो नहीं, पूरे 5 कैच ड्रॉप किए थे। भारतीय टीम के इस तरह से प्रदर्शन ने न सिर्फ ड्रेसिंग रुम का माहौल गर्म कर दिया है। बल्कि जीत के बाद भी फैंस टीम इंडिया को ट्रोल कर रहे हैं।
फाइनल में करनी होगी शानदार फील्डिंग
भारतीय टीम को अभी एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 का मैच खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया को अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा। भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना भी तय है। ऐसे में अगर टीम इंडिया इसी तरह से खेलती है, तो इस टूर्नामेंट के साथ ही आगे की अहम सीरीज में टीम के मुश्किल खड़ी हो सकती है। कोच गौतम गंभीर को इसका तोड़ निकालना होगा।
फील्डिंग को लेकर ट्रोल हुई Team India
Fielding coach needs to be sacked
— Harsh (@taken_bywine) September 24, 2025
Pakistan level fielding shouldn't be tolerated#INDvBAN #AsiaCup2025
India aaj Pakistan jaisi Fielding kyun kar rahi hai . 🤷🏻
— Ivory (@Kinetic_knaves) September 24, 2025
Jinx ho gaya kya . 😭#INDvsBAN
Why I am seeing Pakistan fielding in match of #INDvsBAN …??
— VINTAGE-भारत 🇮🇳 (@VINATGE_INDIA) September 24, 2025
So many catch drops???
Plz bring back Indian fielders#AsiaCupT20 #INDvsBAN #kuldeep #sanjusamson
Pakistan-level fielding efforts by India. Tonight and in the previous game against Pakistan.
— Mayank (@mayankreports) September 24, 2025
Why is India fielding like Pakistan?
— Lil Buttercup (@Buttrrrcup) September 24, 2025
India's fielding is outright horrible man ffs
— Vikkash S (@vikkash36) September 24, 2025
Disappointing batting...
— Sandesh Landge (@SandeshLandge5) September 24, 2025
Disappointing fielding..
Ye kya ho raha hai team India me?????#AsiaCupT20 #INDvsBAN
India fielding like school kids.. pathetic … fielding coach need to fix it
— Yogesh Kumar (@ykumar2) September 24, 2025
#INDvsBAN Immediately sack the fucking fielding coach of India.
— Wanted For Pri$e (@BrightBlueIce) September 24, 2025
The coach needs coaching.
The Pakistanification of India’s fielding
— I. (@Notmythingz) September 24, 2025