IPL के तुरंत बाद इस टीम के साथ भारत के 3 ODI, रोहित-कोहली समेत हिस्सा लेंगे ये 15 खिलाड़ी, गिल कप्तान
Published - 15 Mar 2026, 02:42 PM | Updated - 15 Mar 2026, 02:46 PM
Table of Contents
Shubman Gill: क्रिकेट का त्योहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और साल 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
जबकि आईपीएल 2026 समाप्त होने के तुरंत बाद टीम इंडिया को इस टीम के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे।
जबकि इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर होगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में कौन-कौन से खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं।
इस टीम के साथ भारत खेलेगा भारत ODI मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा।
जबकि दूसरे मैच की मेजबानी 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम को सौंपी गई है। जबकि 20 जून को चेन्नई में तीन मैच की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला होगा। बता दें कि, दोनों देशों के बीच काफी लंबे समय बाद एकदिवसीय श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। अब भारत-अफगानिस्तान के बीच सिर्फ चार वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन मैच भारत ने जीते हैं तो एक मैच टाई रहा है।
रोहित-विराट लेंगे हिस्सा
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का खेलना पक्का माना जा रहा है। जब बीसीसीआई ने शेड्यूल की घोषणा की थी, उस समय नीली जर्सी में रोहित-विराट की तस्वीर लगाई गई थी, जिसके बाद तय हो गया कि इन दोनों का खेलना शत-प्रतिशत तय है।
बता दें कि, ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज काफी कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। जहां विराट कोहली ने पिछली तीन पारियों में 80 की औसत और 105.26 के स्ट्राइक रेट के साथ 240 रन बना चुके हैं तो रोहित शर्मा के बल्ले से पिछली 17 पारियों में 711 रन निकले हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है। अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी दोनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद क्रिकेट प्रशंसकों को होगी।
अभी गुमनाम हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में तूफानी प्रदर्शन कर सीधे टीम इंडिया में करेंगे एंट्री
Shubman Gill कप्तान, अय्यर उप कप्तान
आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद शुभमन (Shubman Gill) को पहली बार कप्तानी का पदभार सौंपा गया था।
जबकि भारत अब तक गिल की अगुवाई में दो वनडे सीरीज खेल चुका है, लेकिन दोनों बार उनके पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी चयनकर्ता शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को आगामी वनडे सीरीज में उप कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। बता दें कि, अय्यर के उप कप्तान बनने से टीम में अधिक अनुभव आता है।
अफगानिस्तान का संभावित स्क्वाड
Shubman Gill (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या।
अश्विन ने उठाई कप्तान शुभमन गिल को ODI से बाहर करने की मांग, उनकी जगह इस खिलाड़ी को देना चाहते मौका
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर