भारत को सुपर-8 में नहीं मिलेगी इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड, जानें इसके पीछे का कारण

Published - 17 Feb 2026, 11:39 AM | Updated - 17 Feb 2026, 11:41 AM

Super-8

टी 20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज आखिरी दौर में पहुंच चुका है, कुछ दिनों में सुपर-8 (Super-8) का मुकाबला शुरू होने वाला है। सुपर-8 के लिए दो ग्रुप में टीम बंटेगी। दोनों ग्रुप में लगभग टीमों का समीकरण बन चुका है, कुछ टीमों का एक मैच के बाद लगभग दोनों ग्रुप में टीम फाइनल हो जाएगी। इस साल हो रही टी20 विश्व कप ने सभी को चौंका दिया एक ओर जहां प्रमुख खिलाड़ी इंजर्ड होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए वहीं दूसरी ओर एसोसिएट नेशन ने शानदार खेल दिखाया। आइए जानते है भारत से इंग्लैंड श्रीलंका और न्यूजीलैंड क्यों नहीं टकराएगी।

Super-8 दो ग्रुप में बंटेंगी टीम

Team India

आईसीसी मैंस टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज मुकाबला 20 फरवरी को खत्म हो जाएगा। 21 फरवरी से सुपर-8 (Super-8) मुकाबले खेला जाना है। सुपर 8 में टीमें दो ग्रुप में बंटेगी दोनों ग्रुप में चार-चार टीम मौजूद होगी। सुपर-8 (Super-8) में लीग स्टेज के सभी ग्रुप से दो-दो टीम चुनकर आएंगी।

अब तक के समीकरण के अनुसार ग्रुप एक में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंडिया ने अपनी जगह बना ली है, जबकि ग्रुप 2 में इंग्लैंड और श्रीलंका ने अपनी जगह पक्की की है। इन दोनों ग्रुप में तीन खाली जगह पर जगह बनाने के लिए कुल 10 टीमें फाइट कर रही है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को जिम्बावे के हाथों हार देखना पड़ा जो सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाला था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज और बल्लेबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे, जिसमें कप्तान मिचेल मार्श और तेज़ गेंदबाज जोश हेजलवुड के साथ ही पेट कमिंस भी इंजर्ड थे।
‘जाहिल, बेकार, घटिया…’ विवाद पर पलटे शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से माफी मांगकर दी सफाई

इंग्लैंड श्रीलंका और न्यूजीलैंड क्यों नहीं टकराएगी भारत से ?

टीम इंडिया सुपर-8 (Super-8) में अपनी जगह पहले तीन मुकाबले खेल कर पक्की कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह और आसान हो गई उसके पीछे की खास वजह सुपर-8 मुकाबले का समीकरण है। अब तक के टीमों का समीकरण के हिसाब से ग्रुप एक में भारत के साथ साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज शामिल है, उम्मीद है इस ग्रुप में एक जगह पर जिम्बावे आ सकती है।

जिम्बावे का दो मुकाबला बाकी है जिसमें एक श्रीलंका से और एक आयरलैंड से। इन दोनों में से एक भी मुकाबला अगर जिम्बावे जीत जाती है तो ग्रुप 1 में जिम्बावे का खेलना तय है। जबकि ऑट्रेलिया का एक मुकाबला बाकी है और तीन में से मात्र एक मैच जीतने में कामयाब रही है ऑस्ट्रेलिया।

ऐसे स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया एक मुकाबला जीत भी जाती है तो उसे रन रेट में जिम्बावे को पछाड़ना होगा जो नामुमकिन दिख रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का रनरेट 0.414 है जबकि जिम्बावे का 1.984 है। आगे देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम अपने आपको क्वालीफाई करने के लिए कितना दम लगा सकती है।

भारत ने Super-8 से पहले पाकिस्तान को रौंदा

भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सुप-8 (Super-8) में प्रवेश कर चुकी है। जबकि पाकिस्तान अभी भी असमंजस में है कि वो सुपर-8 का हिस्सा हो पाएगा या नहीं। अगर पाकिस्तान 18 फरवरी को होने वाली मैच नामीबिया से हार जाता है तो यूएसए सुपर-8 (Super-8) के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। क्योंकि इंडोनो टीम के बीच नेट रन रेट में भी अंतर है जिसमें यूएसए फिलहाल ऊपर दिख रहा है।

पाकिस्तान का नेट रन रेट तीन मैच के बाद 0.403 है जबकि यूएसए का 0.787 है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिस तरह खेला था उसे देख कर यूएसए टीम काफी खुश हुई होगी। अमेरिका ने भारतीय टीम को पहले मैच में कड़ा टक्कर दिया था जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ सरेंडर करते दिखी।

शुरुआती दौर में पाकिस्तान ने गेंदबाजी अच्छी की लेकिन जिस तरह से ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे उसके आगे उनके तेज़ गेंदबाज सरेंडर कर दिये। बात करें पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की तो टीम पूरी तरह विफल रही। एसोसिएट नेशन से भी गंदा खेल दिखाया पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने और मुकाबले को 61 रन के बड़े अंतर से हारी।
बाबर आजम के गुरु बने रविचंद्रन अश्विन, खराब फॉर्म से निकलने का दिया ये रामबाण सुझाव

Tagged:

team india srilanka ENGLAND WestIndies Super-8
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार साल बाद

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com