ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से नहीं इस टीम से भारत को रहना होगा सावधान, फॉर्म में आकर बड़ी टीमों को भी दे रही मात

Published - 01 Feb 2026, 03:54 PM | Updated - 01 Feb 2026, 04:04 PM

India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है और डिफेंडिंग चैंपियन भारत (India) अपने खिताब को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जहां क्रिकेट दिग्गज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बता रहे हैं, वहीं ताजा आंकड़ों और फॉर्म को देखें तो एक ऐसी टीम है जो खामोशी से विश्व विजेता टीम को धूल चटा रही है। यह टीम कोई और नहीं बल्कि भारत का चिर-प्रतिद्वंद्वी है, जो वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत ने बढ़ाई India की टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-0 से पछाड़कर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है हालांकि सीरीज का एक मुकाबला फिलहाल बाकी है। भारत (India) के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पाकिस्तान के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस समय फॉर्म में वापसी कर रहे हैं।

सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान सलमान अली आगा की 40 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी और उस्मान खान के अर्धशतक ने यह साबित कर दिया है कि उनकी बल्लेबाजी अब केवल बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान पर निर्भर नहीं है हालांकि रिजवान का चयन इस साल होने वाली टी20 विश्व कप में नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करना पाकिस्तान के बदलते तेवर को दर्शाता है।

टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, यही 11 खिलाड़ी खेलेंगे वो मैच

पाकिस्तान गेंदबाजी यूनिट का खतरनाक फॉर्म

Pakistan Team

पाकिस्तान की असली ताकत हमेशा से उनकी गेंदबाजी रही है, लेकिन इस बार खासकर उनका स्पिन विभाग खतरनाक नजर आ रहा है। अबरार अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को जिस तरह से तहस-नहस किया, वह भारत (India) के मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए ट्रिगर वार्निंग है।

कोलंबो के टर्निंग ट्रैक पर, जहां भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को होना है, अबरार अहमद और उनकी गेंदबाजी यूनिट भारतीय (India) बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती है। फॉर्म में चल रही यह टीम अब बड़ी टीमों को मानसिक रूप से भी मात दे रही है, जो किसी भी टूर्नामेंट में उन्हें डार्क हॉर्स बनाता है।

डार्क हॉर्स का संदर्भ ये है कि एक ऐसा घोड़ा जो सभी के अंदर है लेकिन वो दिखता नहीं और अचानक खुद को साबित कर, सभी को चौंका सकता है। इस लाइन का संदर्भ नीलोतपाल मृणाल की पुस्तक डार्क हॉर्स से की गई है।

15 फरवरी को India बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

भारत (India) और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच हमेशा हाई-वोल्टेज होते हैं, लेकिन इस बार समीकरण थोड़े अलग हैं। India जहां अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल लिया है।

हाल के दिनों में पाकिस्तान ने न केवल ऑस्ट्रेलिया को हराया है, बल्कि उनकी टीम में युवाओं और अनुभव का जो मिश्रण दिख रहा है, वह उन्हें इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया से भी अधिक खतरनाक बनाता है। भारतीय टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति में केवल तेज पिचों वाले देशों पर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की इस नई और निडर फौज पर भी खास ध्यान देना होगा।

IND vs NZ 5th T20 Stats Record: त्रिवेंद्रम में ईशान बने कीर्तिमान, तो संजू ने कटवाई नाक, पांचवें टी20 में कायम हुए ये 24 बड़े रिकॉर्ड्स

Tagged:

team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team Team Australia T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

शाहरुख खान

एंजेलो मैथ्यूज, श्रीलंका
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com