भारत vs अफ्रीका: टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में किस टीम के पास अधिक जीत, जानें किसका रहा हैं इस टूर्नामेंट में दबदबा
Published - 21 Feb 2026, 04:59 PM | Updated - 22 Feb 2026, 01:02 PM
टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक इतिहास में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, तो क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है। साल 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के सफर में दोनों टीमों ने कई बार एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी है। साल 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मार्की टूर्नामेंट में किस टीम का दबदबा है?
India vs South Africa में किस टीम का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इन 7 मैचों में भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2007, 2010, 2012, 2014 और पिछले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाईनल में मात दी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की दो जीत 2009 और 2022 के टूर्नामेंट में आई थीं। खासकर नॉकआउट मैचों में भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 2014 के सेमीफाइनल और 2024 के फाइनल, दोनों ही बड़े मौकों पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दिल तोड़ा है।
फाइनल-सेमीफाइनल में भी हुआ है सामना
भारत बनाम अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच सबसे यादगार भिड़ंत 29 जून 2024 को बारबाडोस में हुई थी। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला था, जहां भारत ने दिल की धड़कन बढ़ा देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया था।
विराट कोहली की 76 रनों की पारी और आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इससे पहले 2014 के सेमीफाइनल में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी।
उस मैच में विराट कोहली के नाबाद 72 रनों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 173 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। दक्षिण अफ्रीका के लिए चिंता की बात यह है कि वे अब तक वर्ल्ड कप के किसी भी बड़े नॉकआउट मैच में भारत को हराने में नाकाम रहे हैं।
मौजूदा वक्त में India vs South Africa की स्थिति
कुल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच मुकाबला काफी टक्कर का रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप में टीम इंडिया हमेशा आगे रही है।
अब तक खेले गए कुल 35 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत ने 21 बार जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 13 मैचों में जीत मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की आखिरी जीत 2022 में पर्थ के मैदान पर आई थी, जहां उन्होंने भारत को 5 विकेट से हराया था। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड और बड़े मैचों में टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर