भारत बनाम पाकिस्तान: किसका रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर, जानें किसने जीते इस टूर्नामेंट में अधिक मैच और ट्रॉफी

Published - 14 Jan 2026, 04:09 PM | Updated - 14 Jan 2026, 04:17 PM

IND vs PAK

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 14 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 में एक बार फिर आमना-सामना होने जा रहा है। भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर विश्व के सभी क्रिकेट फैंस की नजरे रहने वाली हैं, लेकिन दो कट्टर प्रतिद्वंदियों के बीच महा मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं कि टी20 विश्व कप में किसका रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर है। अब तक दोनों में से किसने सबसे अधिक मैच और ट्रॉफी जीती हैं। चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

IND vs PAK: किसने जीते हैं अधिक मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और फाइनल में इन्हीं दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। जबकि अंत में धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत हासिल करके विश्व कप के पहले संस्करण पर कब्जा किया था।

अब तक भारत ने 2007 से 2024 तक आईसीसी टी20 विश्व कप में कुल 52 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36 मैच जीते हैं और 15 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान (IND vs PAK) ने टूर्नामेंट में 51 मैच खेले हैं, जिसमें 30 उन्होंने जीते हैं और 19 में उन्हें हार मिली है। वहीं, दो मैचों का परिमाण नहीं निकल सका। मैच जीतने में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी है।

भारत-पाकिस्तान में कौन आगे?

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज (IND vs PAK) का आयोजन नहीं किया जाता है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में ये टीमें आपस में जरूर भिड़ती हैं। आखिरी बार दोनों टीमें एशिया कप 2025 में आमने-सामने आई थी, जहां पर भारत का जलवा देखने को मिला था। लेकिन टी20 विश्व कप में भी भारत का दबदबा पाकिस्तान पर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) टी20 विश्व कप में कुल 8 पर भिड़े हैं, जिसमें सात बार भारत ने बाजी मारी है तो केवल एक बार पाकिस्तान जीतने में सफल रहा था। वहीं, टी20 इतिहास में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें 13 मैच भारत ने जीते तो 3 मैचों में पाकिस्तान को विजय मिली। यहां भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है।

नेपाल के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी, स्क्वाड आया सामने, सूर्या(कप्तान), अय्यर, जायसवाल, दुबे...

किसने जीती अधिक ट्रॉफी?

आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला संस्करण साल 2007 में साउथ अफ्रीका सरजमीं पर खेला गया था। इस टूर्नामेंट को भारत ने जीता था। इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे, जिसकी कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक विश्व कप खिताब जीता था। इसके बाद भारत ने दूसरी ट्रॉफी साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी।

उन्होंनेे खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी। वहीं, पाकिस्तान केवल एक बार टी20 विश्व कप का खिताब जितने में सफल रहा था। उन्होंने ये कारनामा साल 2009 में किया था, जब उन्होंने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराया था और पहले खिताब पर कब्जा किया था। हालांकि, इसके बाद से वह दूसरा खिताब नहीं जीत पाया है।

पाकिस्तान का दौरा करने को राजी हुआ ऑस्ट्रेलिया, दोनों के बीच 3 टी20 मैचों की डेट का हुआ अधिकारिक ऐलान

Tagged:

team india IND vs PAK india vs pakistan T20I World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो खिताब।

13 टी20 मैचों में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com