भारत vs पाकिस्तान: टी20 वर्ल्ड कप में क्या कहता दोनों टीमों का इतिहास, जानें दोनों का HEAD TO HEAD रिकॉर्ड
Published - 09 Feb 2026, 09:09 AM | Updated - 13 Feb 2026, 01:26 PM
Table of Contents
India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले पाकिस्तान की सरकार इस मैच का बहिष्कार करने की मांग कर रही थी, लेकिन आईसीसी से वार्ता और कड़े प्रतिबंध के खौफ के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच खेलने की मंजूरी मिल चुकी है।
लेकिन इस मैच से पहले चलिए जानते हैं कि टी20 विश्व कप में दोनों टीमों (India vs Pakistan) का इतिहास कैसा रहा है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स क्या कहते हैं, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।
India vs Pakistan: 2007 में शुरू हुआ था जीत का सफर
आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत पहली बार साल 2007 में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर हुई थी। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) का कुल दो बार आमना-सामना हुआ था और दोनों ही बार टीम इंडिया ने बाजी मारी थी।
लीग चरण में पहली बार खेला मैच ड्रॉ रहा था, जिसके बाद बॉल आउट के जरिए टीम इंडिया को विजय प्राप्त हुई। इसके बाद साल 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला गया, जिसको जीतकर भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था और अपना नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर लिया।
रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी
भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप (India vs Pakistan) के इतिहास में कुल 8 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने सात मैच जीते हैं तो केवल एक बार पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है।
पाकिस्तान ने साल 2021 के संस्करण में भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था। यह मैच दुबई में खेला गया था, जहां मैन इन ब्लू को पहली बार टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान दोबारा भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में नहीं हरा सका है।
जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा भारत
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का लक्ष्य पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने का होगा। दरअसल, भारतीय टीम की लगातार जीत का सफर साल 2021 के संस्करण में समाप्त हो गया था। लेकिन 10 विकेट की हार के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) को दो बार धूल चटाई है।
साल 2022 को मेलबर्न में खेले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी तो साल 2024 के संस्करण में न्यूयॉर्क में हुए मैच को भारत ने 6 रन से जीता था। अब भारत (India vs Pakistan) चाहेगा कि वह आर. प्रेमदासा में एकतरफा जीत दर्ज कर पाकिस्तान के खिलाफ बैक टू बैक जीत की हैट्रिक लगा सके।
कप्तान सलमान आगा ने बाबर आजम को दी कड़ी चेतवानी, टीम से बाहर करने की दी धमकी
ओवरऑल रिकॉर्ड में कौन आगे?
भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच टी20 इंटरनेशनल में अभी तक कुल 16 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने केवल 3 मैच जीते हैं तो 12 मैच भारत ने जीते हैं। जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था।
बता दें कि, भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखलाएं नहीं खेली जाती हैं, जबकि केवल ये दोनों देश केवल आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आते हैं।
इससे पहले दोनों देश एशिया कप 2025 में आमने-सामने आए थे, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार हार का स्वाद चखाया था। जबकि विश्व कप 2026 में भी भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाना चाहेगी।
बॉयकॉट की हेकड़ी हुई खत्म, अब 15 फरवरी को टीम इंडिया से मैच खेलने को तैयार हुआ पाकिस्तान
Tagged:
IND vs PAK india vs pakistan T20 World Cup 2026 Head to Head Recordऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर