India vs New Zealand, 2nd ODI: कैसी होगी राजकोट की पिच, जानें गेंदबाजों का रहेगा दबदबा या बल्लेबाजों की मौज?

Published - 12 Jan 2026, 01:37 PM | Updated - 13 Jan 2026, 01:02 PM

India vs New Zealand

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त (India vs New Zealand) बनाना चाहेगी तो मेहमान टीम की नजर भी राजकोट वनडे में टिकी हुई है।

पहले वनडे में भारत ने कीवियों को चार विकेट से रौंद दिया था, अब वह दूसरे मैच में भी विजय पताका फहराना चाहेंगे। लेकिन उससे पहले चलिए जानते हैं कि राजकोट की पिच कैसी रहने वाली है। यहां पर गेंदबाजों को मिलेगी मदद या बल्लेबाजों को होगा दबदबा। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

India vs New Zealand: कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की श्रृंखला (India vs New Zealand) का दूसरा मुकाबला निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 शुरू होगा। अगर निरंजन शाह स्टेडियम में मौजूद पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है।

यहां पर बड़े हिट्स खेलना काफी आसान होता है और यही कारण है कि यहां पर अधिक चौके-छक्के भी लगते हैं। हालांकि, दोपहर के समय नई गेंद से बल्लेबाजी करना थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि उस समय गेंद दोनों ओर स्विंग और सीम करती है, जबकि अंडर लाइट्स नई गेंद से बल्लेबाजी करने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन नई गेंद से संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद यहां पर रन बनाना आसान हो जाता है।

पहले बैटिंग करने का फैसला सही

राजकोट में स्थित निरंजन शाह स्टेडियम में अब तक कुल चार एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने सभी मुकाबलों में विजय प्राप्त की है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि यहां खेले चार मैचों में तीन बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 300 का आंकड़ा पार किया है।

जबकि केवल एक बार पहले बैटिंग करने वाली टीम 270 रन बना सकी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ये मैच 18 रन से जीत लिया था। इससे अंगाजा लगाना आसान है कि यहां पर चेज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि ओस नहीं आने की स्थिति में दूसरी पारी में रनों का पीछा करना मुश्किल हो सकता है।

India vs New Zealand, 2nd ODI: राजकोट के पूरे मौसम की रिपोर्ट आई सामने, जानें उस दिन बारिश डालेगी खलल या मैच होगा पूरा

भारत ने जीता सिर्फ एक मैच

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय टीम के आंकड़े (India vs New Zealand) बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। यहां पर भारत ने अब तक कुल चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने केवल एक में जीत दर्ज की है, जबकि अन्य तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर टीम इंडिया ने अंतिम वनडे जीत 17 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की थी।

जबकि वनडे मैच यहां पर 27 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला गया था, जहां पर टीम इंडिया को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस मैदान पर भारत रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे खेल चुका है। जबकि शुभमन गिल पहली बार यहां पर बतौर वनडे कप्तान (India vs New Zealand) उतरने वाले हैं।

ऋषभ-तिलक-सुंदर के बाद अब टीम इंडिया का ये खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, मैच से होना पड़ा बाहर

Tagged:

shubman gill team india INDIA VS NEW ZEALAND Rajkot Pitch Report
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

केवल एक मैच।

विराट कोहली की कप्तानी में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com