India vs New Zealand, 2nd ODI: राजकोट के पूरे मौसम की रिपोर्ट आई सामने, जानें उस दिन बारिश डालेगी खलल या मैच होगा पूरा

Published - 12 Jan 2026, 11:42 AM | Updated - 12 Jan 2026, 01:03 PM

India Vs New Zealand

India vs New Zealand: रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में शुभमन गिल एंड कंपनी ने 4 विकेट से रोमांच जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर कप्तान शुभमन गिल मैच जीतकर सीरीज में 2-0 (India vs New Zealand) की अजेय बढ़त बनाना चाहेंगे।

वहीं, कीवियों के कप्तान माइकल ब्रेसवेल की नजरें भी दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में कमबैक करने पर होंगी। लेकिन मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं कि राजकोट की मौसम रिपोर्ट क्या कहती है। क्या इस दिन बारिश होगी या फिर पूरा मैच बिना किसी रूकावट के खेला जा सकता है?

कैसा रहेगा राजकोट का मौसम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच (India vs New Zealand) राजकोट में खेला जाएगा। लेकिन क्या इस दिन बारिश मैच में खलल डालेगी, तो इसका जवाब है नहीं। एक्यूवेदर के अनुसार, 14 जनवरी को आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है और बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं दिख रहे हैं।

वहीं, मैच के समय धूप खिली रहेगी, जबकि दोपहर के समय 24 से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मैच के समय यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, शाम के समय थोड़ी बहुत ओस देखने को मिल सकती है, जिससे गेंदबाजों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

India vs New Zealand: कब शुरू होगा दूसरा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज (India vs New Zealand) का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार, दोपहर 1:30 बजे से होगा। जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान 1 बजे पहुंचेंगे।

राजकोट में भारतीय टीम को प्रशंसकों का भारी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस टीम रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शिरकत करने वाले हैं और फैंस अपने सुपर स्टार खिलाड़ियों को देखने का ये मौका बिल्कुल नहीं गंवाना चाहेंगे।

कौन हैं Aditya Ashok ? जो टीम इंडिया के लिए बना विभीषण, भारत का होकर न्यूजीलैंड से खेल रहा ODI सीरीज

राजकोट में भारत का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिए राजकोट के वनडे रिकॉर्ड थोड़े डराने वाले हो सकते हैं, क्योंकि भारत ने यहां पर खेले अब तक चार वनडे मैचों में सिर्फ एक मैच जीता है। भारत को यह एकमात्र जीत 17 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी, जबकि इस मैदान पर भारत को इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार हरा रखा है।

हालांकि, यहां पर न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) पहली बार वनडे मुकाबला खेलने वाली है, लेकिन भारत के इस मैदान पर आंकड़े बेहद चिंता जनक है। अगर भारतीय टीम को मैच जीतना है और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनानी है तो रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन करना होगा।

वडोदरा में विराट कोहली के बल्ले ने मचाई तबाही, कीवी गेंदबाजों की धुनाई कर खेली तूफ़ानी पारी, इतनी गेंदों में बना डाली 93 रन

Tagged:

shubman gill Virat Kohli INDIA VS NEW ZEALAND Rajkot weather forecast
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक मैच।

तीन मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com