बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज फिक्स! ये 15 खिलाड़ी होंगे रवाना, सूर्या(कप्तान), संजू, अभिषेक, हार्दिक.....
Published - 05 Apr 2026, 01:10 PM | Updated - 05 Apr 2026, 01:18 PM
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार है। हाल ही में आई रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय दल की तस्वीर साफ हो गई है।
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक संतुलित मिश्रण मैदान पर उतरने को तैयार है। इस सीरीज में न केवल India की बेंच स्ट्रेंथ की परीक्षा होगी, बल्कि कई खिलाड़ियों के भविष्य की दिशा भी तय होगी। हालांकि बड़ी खबर ये है कि दोनों देशों के बीच का तनाव खत्म होता दिख रहा है।
अगस्त में India का बांग्लादेश दौरा

कुछ महीने पहले भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद काफी बढ़ गया था जिसके कारण दोनों देशों के बीच काफी कसमकस देखने को मिला था। लेकिन अब दोनों देशों के बीच स्थिति में सुधार के कई संकेत मिले हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर तीन टी20आई और तीन वनडे सीरीज के लिए जा सकता है। इस दौरे को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है दोनों देशों के बीच जल्द मैच देखने को मिल सकता है।
इससे पहले बांग्लादेशी खिलाड़ीयों को लेकर भारत के अंदर काफी विवाद गहरा गया था जिसकी वजह से मुस्ताफिजूर रहमान जैसे खिलाड़ी को टीम आईपीएल से रीलीज करना पड़ा था।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जा सकता है भारत
बांग्लादेश के खिलाफ इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव पर एक बार फिर भरोसा जता सकते हैं। सूर्या की कप्तानी में इंडिया (India) की टीम काफी आक्रामक क्रिकेट खेल रही है। इस दल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को मौका दिया जा सकता है।
हार्दिक पांड्या की टीम में मौजूदगी से मध्यक्रम और गेंदबाजी विभाग को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। हार्दिक न केवल एक बेहतरीन फिनिशर हैं, बल्कि उनकी गेंदबाजी विकेट चटकाने में भी अहम भूमिका निभाती है।
RCB vs CSK Today Match Prediction, 11th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
ओपनिंग जोड़ी और मध्यक्रम की नई रणनीति
इस सीरीज में इंडिया (India) के लिए सबसे बड़ा आकर्षण ओपनिंग जोड़ी होने वाली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के इस दल में संभावना है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
संजू सैमसन के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। मध्यक्रम में रियान पराग और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है, जो मैच के अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। टीम की रणनीति स्पष्ट है कि पावरप्ले का अधिकतम लाभ उठाया जाए और मध्यक्रम में स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया जाए।
IPL हिस्ट्री के 2 सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स का हुआ ऐलान, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों को मिला ये खास खिताब
गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप और तुषार देशपांडे पर निगाहें
गेंदबाजी की बात करें तो भारत (India) ने अपनी पेस बैटरी में अर्शदीप सिंह के साथ युवा तुषार देशपांडे और हर्षित राणा को जगह दे सकते हैं। तुषार की सटीक लाईन लेंथ और हर्षित राणा का मिश्रण बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।
वहीं, स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी विरोधी टीम को फिरकी के जाल में फंसाने के लिए तैयार है। भारत (India) की यह टीम हर विभाग में काफी संतुलित नजर आ रही है और घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
बांग्लादेश के खिलाफ इस टी20 सीरीज के जरिए भारत (India) अपनी भविष्य की तैयारियों को पुख्ता करना चाहता है। चयनकर्ताओं की नजर उन खिलाड़ियों पर होगी जो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर टीम में अपनी स्थायी जगह बना सकें।
क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि भारत (India) इस सीरीज में एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी बादशाहत कायम रखेगा। भारतीय खिलाड़ियों का हालिया फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत की संभावित 15 सदस्य स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।
Tagged:
BAN vs IND India India tour Of Bangladeshऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर