IND vs ZIM मैच से पहले भारत को लगा 440 वॉल्ट का झटका, टीम का साथ छोड़कर घर वापिस लौटे रिंकू सिंह

Published - 24 Feb 2026, 08:47 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:06 PM

Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 राउंड की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी अभियान में वापसी करने की तैयारियों में जुटी हुई है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह बीच टूर्नामेंट टीम का साथ छोड़कर घर वापिस लौट गए हैं। आइए जानते हैं कि है ये पूरा मामला और आखिर क्यों उन्हें (Rinku Singh) टीम से बाहर होना पड़ा।

घर वापिस लौटे Rinku Singh

Rinku Singh

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अपने सुपर -8 के अगले मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम का सामना करना है, जिसके लिए दोनों टीमें चेन्नई में आमने-सामने होगी। लेकिन इससे पहले युवा बल्लेबाज रिकू सिंह (Rinku Singh) के बीच टूर्नामेंट टीम से बाहर होने की खबर ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसकी वजह से वह घर लौट गए हैं। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है कि उनकी टीम में दोबारा वापसी कब होगी।

अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हुई बाहर, तो कट जायेगा गंभीर के इस लाडले का पत्ता, फिर कभी नहीं मिलेगा मौका

Rinku Singh की गैरमौजूदगी बन सकती है टीम इंडिया के लिए मुसीबत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से सभी मैच जीतना बेहद जरूरी है। यदि भारत इस दौरान अपना कोई मैच गँवाता है तो उसके लिए नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफ़ाई करना मुश्किल हो जाएगा।

ऐसे में रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए मुसबीत हो सकती है। इस युवा खिलाड़ी के पास निचले क्रम में दमदार बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। दबाव की स्थिति में भी वह अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने का दम रखते हैं। उन्होंने भारत के लिए 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए कुल 665 रन बनाए हैं।

ऐसा रहा है रिंकू सिंह का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

इसमें कोई दोराय नहीं है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) टीम इंडिया के महत्वपूर्ण और अहम खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे हैं। उन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में अपनी क्षमता साबित करने का अधिक मौका नहीं मिल पाया है।

पांच मैच खेलते हुए उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 11 रन है, जो नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला था। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर लगातार भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। बहराल, अब सबकी नजरें इस पर टिकी होगी कि रिंकू सिंह की टीम वापसी कब तक हो पाएगी!

अफ्रीका ने हराया, फिर भी सेमीफाइनल की दौड़ में भारत, आगे बढ़ने के लिए पूरे करने होंगे ये 2 टास्क

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Rinku Singh T20 World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com