IND vs NZ: केएल राहुल के शतक पर कोच गंभीर की गलती पड़ी भारी, राजकोट वनडे में 7 विकेट से हारा भारत
Published - 14 Jan 2026, 08:53 PM | Updated - 15 Jan 2026, 01:08 PM
Table of Contents
IND vs NZ: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए श्रृंखला के दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने केएल राहुल के शतक और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 284/7 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।
50 ओवर में 285 रनों का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो डेरिल मिचेल और विल यंग रहे, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी कर आसानी से मुकाबला जीत लिया। श्रृंखला अब यहां से एक-एक की बराबरी पर पहुंच गई है।
डेरिल-यंग ने खेली मैच विनिंग पारियां
राजकोट की पिच (IND vs NZ) पर दूसरी पारी में 285 रनों का पीछा करने उतरी ब्लैककैप्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे 16 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स भी 10 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ सके।
एक समय कीवियों ने 12.4 ओवर में 46 पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे और भारतीय गेंदबाज उनपर हावी होने लगे थे, लेकिन यहां से डेरिल मिचेल और विल यंग ने मिलकर मोर्चा संभाला।
दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए मिलकर 162 रन की शानदार साझेदारी की। डेरिल मिचेल ने 96 गेंदों पर शानदार शतक ठोका। मैच में मिचेल ने 117 गेंदों पर नाबाद 131 रन की पारी खेली। वहीं, विल यंग शतक के करीब पहुंचकर चूक गए।
उन्होंने 98 गेंदों पर 87 रन बनाए। राजकोट वनडे में ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 32 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षित राणा ने एक विकेट लिया तो प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक सफलता गई। वहीं, कुलदीप यादव ने विल यंग को चलता किया।
IND vs NZ: केएल राहुल का शतक गया बेकार
राजकोट में खेले गए श्रृंखला के दूसरे वनडे (IND vs NZ) में भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉस जीतने में नाकाम रहे और उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने 70 रन की शानदार शुरुआत दी, लेकिन रोहित (24) का विकेट गिरने के बाद कप्तान शुभमन भी 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
99 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, और यहां से इन फॉर्म विराट कोहली(23) और श्रेयस अय्यर (8) से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सस्ते में आउट हो गए। भारत (IND vs NZ) के चार विकेट केवल 118 रन पर गिर चुके थे, जिसके बाद केएल राहुल ने भारत के लिए संकटमोचक वाली शानदार पारी खेली।
केएल ने मैच में पहले 52 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और केवल 87 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया। शतक पूरा करने के बाद केएल ने भारत की पारी को शानदार फिनिश किया। उन्होंने मैच में 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। केएल की बदौलत भारत पहले बैटिंग करते हुए 284 रन बनाने में सफल रहा।
क्रिस्टियन क्लार्क ने चटकाए तीन विकेट
न्यूजीलैंड (IND vs NZ) कप्तान माइकल ब्रेसवेल का टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला मिला-जुला रहा। कीवियों को भारत की पहली विकेट के लिए 12.2 ओवर का लंबा इंतजार करना पड़ा, जब तक कि मीडियम तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने आकर रोहित शर्मा को आउट नहीं कर दिया।
इसके बाद क्लार्क ने खतरनाक फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को भी अपना शिकार बनाया। जबकि पिछले मैच की हीरो रहे श्रेयस अय्यर भी क्रिस्टियन क्लार्क की गेंदबाजी के आगे अधिक कमाल नहीं दिखा सके।
क्लार्क ने इस मैच में भारत (IND vs NZ) के तीन बड़े और इन फॉर्म बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं, काइनल जैमीसन, जैक फॉल्क्स, जेडन लेनोक्स और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक सफलता प्राप्त की। डेब्यू मैच खेल रहे जेडन लेनोक्स ने 10 ओवर में 42 रन देकर हर्षित राण का विकेट लिया था।
कोच गंभीर की गलती पड़ी भारी
भारत के पास राजकोट वनडे मैच (IND vs NZ) जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का शानदार मौका था, लेकिन कोच गौतम गंभीर की मनमानी के कारण उन्हें ये मैच गंवाना पड़ा। दरअसल, पहले मैच में भारतीय टीम वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ मैदान पर उतरी थी।
लेकिन दूसरे वनडे में सुंदर के बाहर होने के बाद कोच गंभीर ने उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, जिन्होंने गेंद से केवल 2 ओवर की गेंदबाजी की और 13 रन लुटाए। वहीं, बल्ले से रेड्डी ने 21 गेंदों पर सिर्फ 20 रन बनाए थे, जिसके कारण भारत 50 ओवर में 300 का आंकड़ा पार करने से चूक गया।
चौंकाने वाली बात ये है कि इसी पिच पर न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के स्पिनरों ने 20 ओवर में सिर्फ 76 रन खर्च किए थे। जबकि भारतीय स्पिनरों (कुलदीप/जडेजा) की कीवियों ने जमकर कुटाई की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि कोच गंभीर इस मैच में आयुष बदोनी को मौका दे सकते थे, जिन्हें सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर