"भारत हमारे लिए सुरक्षित नहीं है..." भारत के खिलाफ बीसीबी अध्यक्ष ने उगला जहर, बताया बांग्लादेश टीम के लिए असुरक्षित

Published - 22 Jan 2026, 04:34 PM | Updated - 23 Jan 2026, 01:04 PM

Bangladesh

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाकर सनसनी मचा दी है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत उनके खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है और वे अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। बांगलादेश (Bangladesh) क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर दिया गया यह बयान अब एक बड़े कूटनीतिक और खेल विवाद का रूप ले चुका है।

Bangladesh Cricket Board अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम का विवादित बयान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ हुई बैठक में भारत में सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताई। अमीनुल इस्लाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मैं आईसीसी से किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहा हूं। कौन वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहता? लेकिन हम सरकार पर दबाव नहीं डालना चाहते।

हम जानते हैं कि भारत हमारे लिए सुरक्षित नहीं है। हम अभी भी अपने इसी रुख पर कायम हैं कि हम अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहते हैं।" बांगलादेश (Bangladesh) क्रिकेट बोर्ड का यह रुख तब सामने आया है जब आईसीसी ने पहले ही स्वतंत्र सुरक्षा समीक्षाओं के आधार पर भारत को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया है।

अमीनुल इस्लाम के इस बयान को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने जहर उगलने जैसा बताया है, क्योंकि भारत ने हमेशा ही पड़ोसी देशों के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की है। बीसीबी का यह तर्क कि भारत असुरक्षित है, न केवल बेबुनियाद लगता है बल्कि यह खेल भावना के भी विपरीत है।

मुस्तफिजुर रहमान की वजह से बढ़ा था विवाद

क्रिकेट फैंस का मानना है कि बांगलादेश (Bangladesh) क्रिकेट बोर्ड का सुरक्षा को लेकर यह डर सिर्फ एक बहाना है। असल विवाद तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर है। हाल ही में मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल से एनओसी रद्द होने और बीसीसीआई के निर्देशों के बाद उनकी विदाई को लेकर बीसीबी और भारतीय बोर्ड के बीच तनाव बढ़ा है।

बीसीबी ने आईसीसी से बार-बार अनुरोध किया है कि उनके मैच भारत से बाहर स्थानांतरित किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा का कोई वास्तविक खतरा नहीं है और टूर्नामेंट के इतने करीब वेन्यू बदलना संभव नहीं है।

अमीनुल इस्लाम का यह कहना कि भारत सुरक्षित नहीं है, दरअसल आईसीसी पर दबाव बनाने की एक नाकाम कोशिश मानी जा रही है। बांगलादेश (Bangladesh) बोर्ड ने श्रीलंका में खेलने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने भी अपने ग्रुप में किसी नई टीम को शामिल करने से इनकार कर दिया है। अब बीसीबी के पास बहुत कम विकल्प बचे हैं, जिससे उनकी वर्ल्ड कप भागीदारी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

IND vs NZ Head To Head: टी20 में किस टीम का है पलड़ा भारी? इन आंकड़ों से हुआ सब साफ

Bangladesh सरकार का कड़ा रूख

अमीनुल इस्लाम ने यह भी संकेत दिया है कि अंतिम फैसला बांग्लादेश की सरकार पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि वह सरकार से एक आखिरी बार बात करेंगे और आईसीसी को इसकी जानकारी देंगे। बांगलादेश (Bangladesh) के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने भी पहले कहा था कि टीम किसी भी हाल में भारत नहीं जाएगी।

हालांकि, आईसीसी ने अब बांग्लादेश को 24 से 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वे अपनी भागीदारी की पुष्टि करें, अन्यथा उनकी जगह स्कॉटलैंड जैसी किसी अन्य टीम को शामिल किया जा सकता है। क्रिकेट जगत में इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है, क्योंकि भारत ने पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप की सफल मेजबानी की थी, जिसमें बांगलादेश (Bangladesh) टीम भी शामिल थी।

अचानक सुरक्षा को मुद्दा बनाना बीसीबी की हताशा को दर्शाता है। अगर बांग्लादेश इस विवाद के कारण वर्ल्ड कप से पीछे हटता है, तो यह उनके क्रिकेट इतिहास के लिए एक काला अध्याय होगा। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें अमीनुल इस्लाम और बांग्लादेश सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वे अपनी जिद छोड़कर भारत में खेलने को तैयार होंगे या खेल को राजनीति की भेंट चढ़ा देंगे।

IND vs NZ Head To Head: टी20 में किस टीम का है पलड़ा भारी? इन आंकड़ों से हुआ सब साफ

Tagged:

MUSTAFIZUR RAHMAN bangladesh cricket team bcb T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com