टी20 वर्ल्ड कप में भारत को खल रही इस खिलाड़ी की कमी, होता तो अफ्रीका से नहीं हारता भारत
Published - 24 Feb 2026, 05:56 PM | Updated - 24 Feb 2026, 06:34 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की करारी शिकस्त ने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 111 रनों पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल साबित हुआ, जिसके बाद एक स्टार खिलाड़ी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। टीम इंडिया के सर्मथकों का दावा है कि अगर ये प्लेयर स्क्वाड में मौजूद होता तो शायद टीम को इस शर्मनाक हार का सामना नहीं करना पड़ता।
T20 World Cup 2026 में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी पावरप्ले में वह स्थिरता नहीं दे पाई जिसकी जरूरत थी। जिसके बाद चर्चा तेज हो गई की शुभमन गिल की जरूरत टीम में क्यों है।
शुभमन गिल अपनी जिम्मेदारी वाली बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह एक छोर संभालकर खेलने में माहिर हैं, जिससे दूसरे छोर के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी मिलती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर उन्हें टी20 विश्वकप का हिस्सा बनाया होता तो टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती के साथ अतिरिक्त विकल्प भी मिल सकता था।
IND vs ZIM, WEATHER REPORT: चेन्नई में खिली रहेगी धूप या बरसेगा पानी? यहां जान लें मौसम का पूरा हाल
क्या T20 World Cup 2026 में टीम चयन में हुई चूक?
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ था, तब शुभमन गिल को बाहर रखना सबसे चौंकाने वाला फैसला था। चयनकर्ताओं ने कॉम्बिनेशन और विकेटकीपर-बल्लेबाज को प्राथमिकता देने के चक्कर में गिल जैसे क्लास खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया।
गिल वर्तमान में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं, और उनकी तकनीक विदेशी पिचों के साथ-साथ भारतीय स्पिन फ्रेंडली विकेटों पर भी बेजोड़ है। अफ्रीका के खिलाफ मार्को जानसेन और केशव महाराज की गेंदों पर जिस तरह भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे, वहां गिल की भूमिका टीम को जीत दिला सकती थी।
गिल को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में शामिल ना करना टीम के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर दी है। अगर शुभमन गिल को अभिषेक के साथ ओपनींग में जगह मिलती तो शायद अभिषेक शर्मा भी बेहतर प्रदर्शन कर पाते। इसके पीछे की वजह शुभमन गिल की बातचीत है, क्योंकि अगर दूसरे छोड़ पर खड़े खिलाड़ी बात करते रहता है तो स्ट्राईकर बल्लेबाज को उसका फायदा मिलता है।
T20 World Cup में भारत राह अब हुई कठिन
अफ्रीका से मिली इस शर्मनाक हार के बाद भारत का नेट रन रेट (-3.8) काफी खराब हो चुका है। अब भारत को अपने बाकी बचे दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से हर हाल में जीतने होंगे।
शुभमन गिल की कमी टीम को केवल बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि मैदान पर उनके अनुभव के तौर पर भी खल रही है। अगर भारत को इस टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को गिल की तरह जिम्मेदारी लेकर लंबी पारियां खेलनी होंगी, वरना डिफेंडिंग चैंपियन का सफर यहीं खत्म हो सकता है।
भारतीय टीम का सुपर-8 का अगला मुकाबला जिम्बावे से 26 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले को भारत को बड़े अंतर से जीतना होगा, नहीं तो सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा।
Tagged:
team india T20 World Cup Shubman Gilऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर