वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने कंफर्म किया सेमीफाइनल का टिकट, अब इस टीम से होगा टी20 वर्ल्ड कप में सामना, जानिए पूरा शेड्यूल
Published - 01 Mar 2026, 10:49 PM | Updated - 01 Mar 2026, 10:50 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। इसके बाद 4 और 5 मार्च को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें टीम इंडिया की सेमीफाइनल की डेट फाइनल हो चुकी है। इससे पहले भारतीय टीम ने सुपर-8 के अहम मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कप्तान सूर्या का एक दम सही रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाए थे, जिसको भारतीय टीम ने 20वें ओवर में हासिल कर लिया। जीत के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो चुका है।
सुपर-8 में दूसरे नंबर पर रहा भारत
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लीग चरण मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा था। भारत ने ग्रुप स्टेज के मैचों में यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया था। भारत ने शानदार प्रदर्शन के चलते ग्रुप-ए में टॉप किया था।
लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को थोड़ा मुश्किल कर दिया था। मगर पहले जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज को हराकर सूर्या एंड कंपनी ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है।
T20 World Cup के बाद सीधे इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, ये 15 नाम हो सकते लंदन रवाना
T20 World Cup: इस दिन भारत खेलेगा सेमीफाइनल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बैक टू बैक दूसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका सामना पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम से होगा। दरअसल, भारतीय टीम ने ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि उनका सामना ग्रुप-2 की नंबर एक टीम इंग्लैंड से पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा।
बता दें कि, इस मैच में भारतीय टीम साल 2022 की शर्मनाक हार का बदला भी लेना चाहेगी। जबक इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup) में भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराकर बाहर कर दिया था। अब भारत भी कुछ उसी तरह की जीत अंग्रेजों के खिलाफ दर्ज करना चाहेगा।
ऐसा रहा भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का हाल
भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले विंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बैटिंग करने उतरी विंडीज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवरों में भारत के खिलाफ चार विकेट गंवाकर 195 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को 20 ओवरों में 196 रन की जरूरत थी, जो कि भारत ने संजू सैमसन की तूफानी पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि, संजू सैमसन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत, हार के साथ जिम्बाब्वे का सफर खत्म,जानें मैच का पूरा हाल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर