अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से ढेर हुई कीवी टीम, तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड के हाथ लगी 8 विकेटों से हार
Published - 25 Jan 2026, 09:29 PM | Updated - 26 Jan 2026, 01:10 PM
Table of Contents
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने तूफ़ानी प्रदर्शन कर धमाकेदार जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी कीवी टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिसके चलते वह निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 153 रन बना पाए। इसके जवाब में टीम इंडिया (IND vs NZ) ने 10 ओवर में 155 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए, जिसके चलते उनके हाथ 8 विकेट से लगी।
IND vs NZ: पावरप्ले में लड़खड़ाई कीवी टीम की पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड (IND vs NZ) टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। पावरप्ले खत्म होने से पहले ही टीम ने 34 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए। इस दौरान ड्वेन कॉनवे एक रन, रचिन रवींद्र 4 रन और टिम सिफ़र्ट 12 रन बनाकर आउट हुए।
हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने क्रमशः इनका विकेट झटका। हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 48 रनों की पारी खेल टीम के स्कोरबोर्ड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने मार्क चैपमैन के साथ 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
भारत ने बनाए 153 रन
11.6 ओवर में मार्क चैपमैन का विकेट गिर जाने के बाद न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की पारी एक बार फिर बैकफुट पर चली गई और टीम पारी खत्म होने से पहले सिर्फ 67 रन ही बना पाई। डैरिल मिचेल ने 14 रन, मार्क चैपमैन ने 32 रन, मिचेल सैंटनर ने 27 रन, काइल जेमीसन ने 3 रन, मैट हेनरी ने 1 रन, ईश सोढ़ी ने 2 रन और जेकब डफ़ी ने 4 रन का योगदान दिया।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटकी। हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 सफलताएं हासिल की। हर्षित राणा ने एक विकेट निकाली। जबकि शिवम दुबे और कुलदीप यादव को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा।
भारत के हाथ लगी शानदार जीत
जवाबी पारी में बल्लेबाजी के लिए आई टीम इंडिया (IND vs NZ) की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। शुरुआती चार ओवर में ही टीम ने दो विकेट खो दिए। संजू सैमसन गोल्डन डक आउट हुए, जबकि ईशान किशन के बली से 13 गेदो में 28 रन निकलें। ये विकेट क्रमशः मैट हेनरी और ईश सोढ़ी के नाम रही।
जहां एक छोर विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाले रखा और ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 340 के स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों में 68 रन जड़ डाले, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव (57) के सहयोग भी मिला। इन दोनों के साथ बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई।

वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर