IND-W vs SL-W 5th T20I Prediction in Hindi: पांचवां मैच होगा हाई-स्कोरिंग या गेंदबाज़ों का दबदबा? देखें पिच रिपोर्ट, टॉप प्लेयर्स और मैच प्रेडिक्शन

Published - 29 Dec 2025, 04:40 PM | Updated - 30 Dec 2025, 01:43 PM

IND-W vs SL-W 5th T20I Prediction
IND-W vs SL-W 5th T20I 2025

इंडिया वूमेन बनाम श्रीलंका वूमेन पांचवा और आखिरी T20 भी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इंडिया वूमेन ने चौथे T20 में श्रीलंका को 30 रन से हराकर श्रृंखला में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इस मैच में स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है। श्रीलंका वूमेन इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप से बचने का पूरा प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

IND-W vs SL-W 5th T20I 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंडिया वूमेन vs श्रीलंका वूमेन

  • स्टेडियम: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

  • मैच की तारीख: 30 दिसंबर 2025 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • इंडिया वूमेन ने जीते: 9

  • श्रीलंका वूमेन ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: सप्रीत-हार्दिक OUT, ईशान-गिल IN....न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है 15 सदस्यीय टीम इंडिया

हालिया फॉर्म:

इंडिया वूमेन यह पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही श्रीलंका वूमेन लगातार 5 मैच हार चुकी है।

इंडिया वूमेन WWWWL
श्रीलंका वूमेन LLLLL

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम रिपोर्ट:

यह मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 2 मैच खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 166 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 153 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 50%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 56%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 2 मैच में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs46 Runs57 Runs
10 Overs65 Runs90 Runs
15 Overs124 Runs139 Runs
20 Overs166 Runs191 Runs

IND-W vs SL-W 5th T20I Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • स्मृति मंधाना: इन्होंने पिछले मैच में 80 रन बनाए है जिसके लिए इन्हे प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है। इस मैच में भी इनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

  • शेफाली वर्मा: इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज है। पिछले मैच में भी 79 रन बनाए है। यह अभी तक 236 रन बना चुकी है।

  • चमारी अथापट्टू: लंका टीम की कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी है इन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। इस मैच में श्रीलंका के तरफ से टॉप रन स्कोरर रह सकती हैं।

IND-W vs SL-W 5th T20I Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • वैष्णवी शर्मा: इंडिया वूमेन के तरफ से पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 4 विकेट ले चुकी हैं। इस मैच में भी विकेट ले सकती हैं।

  • दीप्ति शर्मा: इंडिया वूमेन टीम की अनुभवी ऑलराउंडर है इन्होंने भी श्रृंखला में 4 विकेट लिए हैं। यह भी इस मैच में विकेट निकाल सकती हैं।

IND-W vs SL-W 5th T20I Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

इंडिया वूमेन इस पांचवें मैच में भी जीत दर्ज कर सकती है। इस श्रृंखला में अभी तक इंडिया वूमेन का दबदबा देखने को मिला है। पिछले मैच इंडिया वूमेन के 221 रन के जवाब में श्रीलंका ने अच्छा प्रयास किया लेकिन मिडिल ओवर में श्रीलंका वूमेन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और 30 रन से हार गई। इस श्रृंखला में श्रीलंका वूमेन की कमजोरी उनकी बल्लेबाजी ही रही है।

IND-W vs SL-W 5th T20I Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

इंडिया वूमेन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी

श्रीलंका वूमेन: हसिनी परेरा, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, नीलकंठिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, रश्मिका सेवंदी, काव्या कविंदी, निमाशा मधुशानी

इंडिया वूमेन बनाम श्रीलंका वूमेन T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

इंडिया वूमेन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, हरलीन देओल, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, जी कमलिनी

श्रीलंका वूमेन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी, रश्मिका सेववंडी, इमेशा दुलानी, निमेशा मधुशानी, मालशा शेहानी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

India Women's Cricket Team India Women vs Sri Lanka Women IND-W vs SL-W IND-W vs SL-W 5th T20I Prediction IND-W vs SL-W 5th T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com