IND-W vs SL-W 4th T20I Prediction in Hindi: चौथे मैच में किसका चलेगा बल्ला और कौन करेंगी विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 27 Dec 2025, 02:36 PM | Updated - 28 Dec 2025, 03:08 PM

IND-W vs SL-W 4th T20I Prediction
IND-W vs SL-W 4th T20I 2025

इंडिया वूमेन बनाम श्रीलंका वूमेन चौथा T20 भी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इंडिया वूमेन ने अभी तक श्रृंखला में तीनों मैच जीते हैं। पिछले मैच में रेणुका सिंह ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है। श्रीलंका वूमेन इस चौथे मैच में श्रृंखला में पहली जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

IND-W vs SL-W 4th T20I 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंडिया वूमेन vs श्रीलंका वूमेन

  • स्टेडियम: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

  • मैच की तारीख: 28 दिसंबर 2025 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैच इंडिया वूमेन ने जीते श्रीलंका वूमेन ने जीते ड्रॉ/टाई
29 23 5 1

यह भी पढ़ें: IND-W vs SL-W 3rd T20I Prediction in Hindi: तीसरे मैच में किसका चलेगा बल्ला और कौन करेंगी विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

इंडिया वूमेन यह पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही श्रीलंका वूमेन ने 1 मैच जीता है।

इंडिया वूमेन W W W L W
श्रीलंका वूमेन L L L L W

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम रिपोर्ट:

यह मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।इस मैदान पर अब तक महिला क्रिकेट का केवल एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें औसत स्कोर 115 रन रहा है। हालांकि, यदि इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करती है, तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले मैच में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 48 Runs 51 Runs
10 Overs 73 Runs 81 Runs
15 Overs 110 Runs 116 Runs
20 Overs 165 Runs 174 Runs

IND-W vs SL-W 4th T20I Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • शैफाली वर्मा: इन्होंने पिछले मैच में 42 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली है। यह श्रृंखला में अभी तक 157 रन बना चुकी है इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकती हैं।

  • जेमिमा रोड्रिग्स: भारतीय महिला टीम के तरफ से इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 104 रन बनाए हैं। यह भी अच्छा योगदान कर सकती है।

  • हसिनी परेरा: श्रीलंका के तरफ से तीनों मैचों में अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई है। इस मैच में भी 20 से 30 रन बना सकती हैं।

IND-W vs SL-W 4th T20I Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • दीप्ति शर्मा: यह काफी अनुभवी ऑलराउंडर है पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकती हैं।

  • रेणुका सिंह ठाकुर: भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज है। पिछले मैच में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकती हैं।

  • कविशा दिलहारी: श्रीलंका टीम की अनुभवी ऑलराउंडर है इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं और 20 रन बनाए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट और ले सकती है।

IND-W vs SL-W 4th T20I Prediction: किस टीम की होगी जीत?

इंडिया वूमेन इस चौथे मैच में भी जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। श्रृंखला के तीनों मैचों में श्रीलंका वूमेन टीम से खराब बल्लेबाजी देखने को मिली है। पिछले मैच में भी श्रीलंका वूमेन पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन तक ही पहुंच पाई। दूसरी तरफ इंडिया वूमेन की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है। घरेलू परिस्थितिया और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी इंडिया वूमेन के पक्ष में है।

IND-W vs SL-W 4th T20I Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

इंडिया वूमेन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी

श्रीलंका वूमेन: चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निमेषा मधुशानी, कविशा दिलहारी, निलक्षिका सिल्वा, इमेषा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मालकी मदारा

इंडिया वूमेन बनाम श्रीलंका वूमेन T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

इंडिया वूमेन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, हरलीन देओल, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, जी कमलिनी

श्रीलंका वूमेन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी, रश्मिका सेववंडी, इमेशा दुलानी, निमेशा मधुशानी, मालशा शेहानी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

india women cricket team IND-W vs SL-W Sri Lanka women cricket team IND-W vs SL-W 4th T20I Prediction IND-W vs SL-W 4th T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

इंडिया वूमेन 3-0 से आगे चल रही है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com