IND-W vs SL-W 2nd T20I Prediction in Hindi: दूसरे मैच में किसका चलेगा बल्ला और कौन करेंगी विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 22 Dec 2025, 03:07 PM | Updated - 22 Dec 2025, 03:14 PM

IND-W vs SL-W 2nd T20I Prediction
IND-W vs SL-W 2nd T20I 2025

इंडिया वूमेन बनाम श्रीलंका वूमेन दूसरा T20 भी विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इंडिया वूमेन ने पहले T20 में श्रीलंका वूमेन को 8 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। जेमिमा रोड्रिग्स को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है। श्रीलंका वूमेन इस दूसरे मैच में श्रृंखला में वापसी करने के इरादे से उतरेंगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

IND-W vs SL-W 2nd T20I 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंडिया वूमेन vs श्रीलंका वूमेन 2nd T20I

  • स्टेडियम: डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

  • मैच की तारीख: 23 दिसंबर 2025 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैचइंडिया वूमेन ने जीतेश्रीलंका वूमेन ने जीतेड्रॉ/टाई
272151

यह भी पढ़ें: IND-W vs SL-W 1st T20I Prediction in Hindi: पहले मैच में किसका चलेगा बल्ला और कौन करेंगी विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

इंडिया वूमेन यह पिछले 5 में से 3 मैच जीतें है वही श्रीलंका वूमेन ने 1 मैच जीता है।

इंडिया वूमेन WLWLW
श्रीलंका वूमेन LLWLL

डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम रिपोर्ट:

यह मैच डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 5 T20 मैच खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 113 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 102 रन है। पिछले पांच मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। स्पिनर्स ने 57% विकेट लिए हैं।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले मैच में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs31 Runs55 Runs
10 Overs55 Runs79 Runs
15 Overs85 Runs122 Runs
20 Overs121 RunsNA

IND-W vs SL-W 2nd T20I Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • स्मृति मंधाना: भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर है पिछले मैच में 25 रन बनाए हैं। इस मैच में भी 30 से 40 रन बना सकती हैं।

  • जेमिमा रोड्रिग्स: इन्होंने पिछले मैच में 44 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर मैच जिताया है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती हैं।

  • विशमी गुणरत्ने: श्रीलंका के तरफ से पिछले मैच में अच्छी लय में दिखाई दी हैं। इन्होंने 39 रन बनाए हैं इस मैच में भी 30 से 40 रन बना सकती हैं।

IND-W vs SL-W 2nd T20I Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • दीप्ति शर्मा: पिछले मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर एक विकेट लिया है। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकती हैं।

  • इनोका राणावीरा: श्रीलंका की तरफ से इन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की है और 17 रन देकर 1 विकेट लिया है। इस मैच में भी है 1 से 2 विकेट ले सकती हैं।

  • श्री चरणी: इंडिया वूमेन टीम की प्रमुख स्पिनर है पिछले मैच में 1 विकेट लिया है। इस मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिलती है यह 2 से 3 विकेट ले सकती हैं।

IND-W vs SL-W 2nd T20I Prediction: किस टीम की होगी जीत?

इंडिया वूमेन इस दूसरे T20 मैच में भी विजेता रह सकती है। श्रीलंका वूमेन टीम की कमजोरी उनकी बल्लेबाजी यूनिट रही है। पिछले मैच में भी टीम बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रही। चमारी अथापट्टू श्रीलंका की प्रमुख खिलाड़ी हैं। टीम इन पर काफी निर्भर करती है इस मैच में यह अच्छा खेलती है तो एक अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND-W vs SL-W 2nd T20I Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

इंडिया वूमेन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी

श्रीलंका वूमेन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी

इंडिया वूमेन बनाम श्रीलंका वूमेन T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

इंडिया वूमेन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, हरलीन देओल, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, जी कमलिनी


श्रीलंका वूमेन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी, रश्मिका सेववंडी, इमेशा दुलानी, निमेशा मधुशानी, मालशा शेहानी

Tagged:

india women cricket team India Women vs Sri Lanka Women IND-W vs SL-W IND-W vs SL-W 2nd T20I Prediction IND-W vs SL-W 2nd T20I Sri Lanka women cricket team
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com