IND W vs AUS W: मंधाना-हरमनप्रीत की होते हुए भारत को मिली हार, 164 रन बनाने में छूटे पसीने, 19 रन से गंवाया मैच
Published - 19 Feb 2026, 05:43 PM | Updated - 19 Feb 2026, 06:00 PM
Table of Contents
IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच रोमांचक मुकाबला गुरुवार को कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया था। तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे।
इसके जवाब में भारतीय टीम (IND W vs AUS W) 20 ओवर में सिर्फ 144 रन ही बना सकी और 19 रन से मैच हार गई। इस हार के बाद तीन मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है, जबकि सीरीज का निर्णायक मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।
IND W vs AUS W: जॉर्जिया-मूनी ने खेली शानदार पारियां
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (IND W vs AUS W) को सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी ने 128 रन की शानदार शुरुआत दिलाई थी। लेकिन 39 गेंदों पर 46 रन बनाकर बेथ मूनी अरुंधती रेड्डी की गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद पारी के 16.3 ओवर में रेड्डी ने जॉर्जिया वॉल की पारी को 57 गेंदों पर 88 के व्यक्तिगत स्कोर पर समाप्त कर दिया। जॉर्जिया की पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था।
यहां से ऑस्ट्रेलिया (IND W vs AUS W) की टीम 20 ओवर में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फीबी लिचफील्ड (6), एलीस पेरी (7) और एशले गार्डनर (10) बल्ले से बड़ा प्रभाव नहीं छोट सकीं और ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में केवल 164 रन ही बना सकी। इस मैच में भारत की ओर से अरुंधती रेड्डी ने दो और रेणुका सिंह ने एक विकेट लिया था।
भारत बना सकी सिर्फ 144 रन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (IND W vs AUS W) के खिलाफ 20 ओवर में 164 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 6.4 ओवर में 57 रन की शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन शेफाली 23 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला भी खामोश रहा।
उन्होंने 6 गेंदों पर केवल 4 रन बनाए तो उप कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से 24 गेंदों पर 21 रन निकले। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों (IND W vs AUS W) के सामने निरंतर काल पर अपने विकेट गंवाती रही और अंत में वह 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 144 रन ही बना सकी। बता दें कि, एक समय भारत इस मैच को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मंधाना का विकेट गंवाते ही वह बैकफुट पर आ गया।
ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा
पावर प्ले में साधारण प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 7 से 15 ओवरों के अंदर शानदार वापसी की और टीम को 19 रनों की रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि, कैनबरा में खेले गए इस मैच में एशले गार्डनर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
जबकि किम गार्थ ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले। वहीं, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनक्स ने भी दो-दो विकेट झटके, जिसकी बदलौत ऑस्ट्रेलिया मुकाबला (IND W vs AUS W) जीतने में सफल रही और सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली।
पिछली 7 पारियों में से 5 बार जीरो पर OUT हो गया ये बल्लेबाज, अब सुपर-8 में कोच गंभीर करेंगे ड्रॉप
Tagged:
IND W vs AUS W T20I Series India W vs Australia Wऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर