IND vs ZIM: टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में 2 बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Published - 26 Feb 2026, 06:19 PM | Updated - 26 Feb 2026, 06:46 PM

IND Vs ZIM

IND vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले सुपर-8 मैच में शर्मनाक हार का सामना करने के बाद, टीम इंडिया अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। वीरवार को चेन्नई के मैदान पर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की जिम्बाब्वे से भिड़ंत होने वाली है, जिसको जीतकर मेजबान टीम अभियान में वापसी करने की फिराक में होगी। लेकिन इससे पहले दोनों टीमों (IND vs ZIM) के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए, जिसे जीतकर जिम्बाब्वे ने गेंदबाजी का चयन किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

26 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने सुपर-8 का दूसरा मैच खेलने वाली है, जो मेजबान टीम के लिए करो या मरो वाली भिड़ंत है। दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ये मैच जीतकर अपनी सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

IND vs ZIM मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार शाम सात बजे डाली जाएगी। लेकिन इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस का सिक्का उछाला गया, जो जिम्बाब्वे के पलड़े में गिरा और सिकंदर रजा ने गेंदबाजी का फैसला कर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

Team India

जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। निजी कारणों के रिंकू सिंह इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को ड्रॉप होना पड़ा है। उनके स्थान में अक्षर पटेल की वापसी हुई है। वहीं, बात की जाए जिम्बाब्वे टीम की तो इसमें एक बदलाव देखने को मिला हो। टिनोटेंडा मापोसा ने अंतिम एकादश में ग्रीम क्रेमर को रिप्लेस किया है।

टॉस गँवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, "इस फैसले से खुश हैं, पहले बल्लेबाजी करने की सोच रहे हैं। लड़के तैयार हैं। टीम में माहौल तनावमुक्त है। हार्दिक ने जिस तरह से टीम से बातचीत की, वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, उन्हें पता है कि टीम के लिए उनका योगदान क्या है।"

"टीम को इसकी जरूरत थी और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा। चाहे जीत हो या हार, हर अनुभव से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। पिछले मैच में जो हुआ उसे भूल जाओ। पिछले पूरे साल की तरह ही खेलो। खेल का आनंद लो और सब कुछ भूल जाओ। निडर रहो। दो बदलाव: वाशिंगटन की जगह अक्षर और रिंकू की जगह सैमसन आए हैं। संजू विकेटकीपिंग करेंगे।"

अफगानिस्तान क्रिकेट में भूचाल, राशिद खान से छिनी गई कप्तान, अब ये खिलाड़ी होगा नया कैप्टन

IND vs ZIM मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा

WI vs SA: वेस्टइंडीज को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट किया अपने नाम, 9 विकेट से दर्ज की पांचवीं जीत

Tagged:

Suryakumar Yadav IND vs ZIM Sikandar Raza T20 World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com