IND vs ZIM, WEATHER REPORT: चेन्नई में खिली रहेगी धूप या बरसेगा पानी? यहां जान लें मौसम का पूरा हाल

Published - 24 Feb 2026, 01:30 PM | Updated - 24 Feb 2026, 03:15 PM

IND Vs ZIM

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम अब अपने दूसरे बड़े मुकाबले की तैयारी में है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा हो गया है। आगामी IND vs ZIM मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, लेकिन क्या इस रोमांचक मैच में चेन्नई का मौसम विलेन बनेगा? आइए जानते हैं एमए चिदंबरम स्टेडियम के ताजा मौसम और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी।

IND vs ZIM: चेन्नई के आसमान पर बादलों का साया या खिलेगी धूप?

IND vs ZIM मुकाबले से पहले भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, चेन्नई में मैच के दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, फरवरी के अंत में चेन्नई के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन शाम के समय मौसम खुशनुमा बना रहेगा। जिससे मैच में किसी भी प्रकार की बाधा आने की संभावना नहीं है।

दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि मैच शुरू होने के समय शाम 7:00 बजे तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। बारिश की संभावना न के बराबर है, जो फैंस के लिए राहत की खबर है। इस मैच का मजा फैंस बिना किसी रुकावट के उठाएंगे।

टी20 क्रिकेट में टूरिस्ट ही बनकर रह जाता है ये खिलाड़ी, कोच-कैप्टन देते अच्छी बैटिंग ना करने की सजा

ओस का दिख सकता है असर

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में फरवरी के महीने में ओस भी हल्की भूमिका निभाती है। शाम को गिरने वाली ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन आसार कम है। अगर ओस का प्रकोप रहा तो गंद गीली होने की वजह से स्पिनर्स को ग्रिप करने में दिक्कत आ सकती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो जाएगा।

ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है ताकि बाद में ओस का फायदा उठाया जा सके। अक्सर चेन्नई में ऑस का प्रकोप देखा जाता है, हालांकि जिस तरह का मौसम है उसमें ओस का प्रकोप ज्यादा नहीं दिख रहा है।

IND vs ZIM में बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले या गेंदबाजों की?

यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्त्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है और रन रेट सही नहीं रही तो भी क्वालीफाई करने की उम्मीद कम हो सकती है। ऐतिहासिक रूप से एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है।

धीमी विकेट के कारण यहां IND vs ZIM मुकाबले में रनों की बरसात देखने को नहीं मिल सकती है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच पूरी तरह से तो नहीं बल्कि बल्लेबाजों के लिए थोड़ा अनुकूल हो जाएगी। हालांकि स्पीनर्स का दबदबा देखने को मिलेगा।

भारतीय टीम की नजरें अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाजों पर टिकी होंगी, जो जिम्बावे की कमजोड़ कड़ी का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। इस पीच पर वरुण चक्रवर्ती का जलवा देखने को मिल सकता है। जबकि संशय इस बात का है कि क्या अभिषेक शर्मा को अगले मैच में खेलने का मौका मिलेगा या फिर संजू सैमसन IND vs ZIM के मुकाबले में वापसी करेंगे।

रोहित-कोहली-सचिन नहीं इस खिलाड़ी के फैन निकले गूगल के CEO सुंदर पिचाई, बताया अपना सबसे फेवरेट क्रिकेटर

Tagged:

team india IND vs ZIM Arun Jaitely Stadium IND vs ZIM Weather Report
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com