IND vs ZIM Match Preview in Hindi: जिम्बाब्वे के खिलाफ किसका चलेगा जादू? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

Published - 24 Feb 2026, 01:03 PM | Updated - 24 Feb 2026, 01:10 PM

IND vs ZIM
IND vs ZIM ICC T20 WC 2026

IND vs ZIM ICC T20 WC 2026 मैच डिटेल:

भारत बनाम जिम्बाब्वे आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का 48वां मैच 26 फरवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

IND vs ZIM ICC T20 WC 2026 मैच प्रीव्यू:

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 (ग्रुप ए) का तीसरा मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी है। जिसके चलते यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराना होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन एक चिंता का विषय है।

अभिषेक शर्मा इस मैच में भी कुछ खास योगदान नहीं कर पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे टीम ने सुपर-8 का अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जिसमें उसे 107 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। ब्रैड इवांस इस मैच में जिम्बाब्वे की तरफ से टॉप परफॉर्मर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के लिए भी यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। खराब नेट रन रेट की वजह से टीम अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है, और अगर इस मैच में हार मिलती है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • भारत ने जीते: 7

  • जिम्बाब्वे ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

चेन्नई में खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 72% रहने की संभावना है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई IND vs ZIM मैच की मेजबानी करने को तैयार है। चेन्नई की पिच संतुलित मानी जाती है हालांकि इस टूर्नामेंट में अभी तक यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है।

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 33%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत67%
पहली पारी का औसत स्कोर 181
दूसरी पारी का औसत स्कोर 159
उच्चतम स्कोर 200-4 AFG vs CAN
न्यूनतम स्कोर 103-10 NED vs USA

IND vs ZIM ICC T20 WC 2026 संभावित प्लेइंग 11:

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी

IND vs ZIM ICC T20 WC 2026 टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोलक्यों जरूरी
वरुण चक्रवर्तीस्पिनर चेन्नई में इकॉनमी 8 से कम
अभिषेक शर्माबल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
इशान किशनबल्लेबाज टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
हार्दिक पांड्याऑलराउंडर पावर हीटर + गेंदबाज
ब्रैड इवांसऑलराउंडर पावर हीटर + गेंदबाज

IND vs ZIM ICC T20 WC 2026: विशेषज्ञ की राय:

IND vs ZIM मैच में भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए एक अच्छा टोटल देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम की निगाह इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करने के ऊपर रहेगी जिससे वह अपनी नेट रन रेट में सुधार कर सके। जिम्बाब्वे टीम अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर ही निर्भर करती है। ब्लेसिंग मुजराबानी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी की है इस मैच में भी इसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है। कुल मिलाकर देखा जाए तो टीम इंडिया इस मैच में आगे है।

भारत के जीतने की संभावना: 70%

जिम्बाब्वे के जीतने की संभावना: 30%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

IND vs ZIM India vs Zimbabwe IND vs ZIM Match Preview ICC T20 WC 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का 48वां मैच 26 फरवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

Star Sports Network and Jio Hotstar

चेन्नई की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com