IND vs ZIM Match Prediction in Hindi, Match 48: जिंबॉब्वे के खिलाफ कौन पलटेगा मैच? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 26 Feb 2026, 08:21 AM | Updated - 26 Feb 2026, 05:24 PM
Table of Contents
IND vs ZIM Match Prediction: भारत और जिम्बाब्वे टीमें सुपर-8 चरण में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेलेंगी। भारत को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी है भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के 187 रन के जवाब में 111 रन पर सिमट गई। शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को छोड़कर इस मैच में बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ ज़िम्बाब्वे को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो स्थिति जैसा है।
भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच के परिणाम पर भी काफी ज्यादा निर्भर करेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs ZIM Match Prediction पर नजर डालेंगे।
IND vs ZIM Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
| मैच | भारत vs जिम्बाब्वे |
| स्टेडियम | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| मैच की तारीख | 26 फरवरी 2026 (07:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Jio Hotstar, Star Sports Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 10
-
भारत ने जीते: 7
-
जिम्बाब्वे ने जीते: 3
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| भारत | L | W | W | W | W |
| जिम्बाब्वे | L | W | W | W | L |
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट:
IND vs ZIM ICC T20 WC 2026 का 48वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। चेन्नई की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है हालांकि इस टूर्नामेंट में यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है।
IND vs ZIM Match Prediction सीनारियो 1: अगर जिम्बाब्वे टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 130–140
-
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
IND vs ZIM Match Prediction सीनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 55–60
-
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
-
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
IND vs ZIM Match 48 संभावित प्लेइंग-XI:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी
IND vs ZIM Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
ईशान किशन पिछले मैच में बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए पर इन्होंने इस टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की है और 176 रन बनाए हैं। इस मैच में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
-
शिवम दुबे ने पिछले मैच में 42 रन बनाए हैं। यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं अभी तक टूर्नामेंट में 158 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी तेजी से रन बना सकते हैं।
IND vs ZIM Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
ब्लेसिंग मुजराबानी ज़िम्बाब्वे की तरफ से अच्छी फार्म में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में पावर प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।
-
जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 7 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रह सकते हैं।
IND vs ZIM Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच में दोनों टीमों की हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और चेन्नई की पिच को देखते हुए टीम इंडिया आगे नजर आ रही है। टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे की तुलना में काफी ज्यादा मजबूत टीम है जबकि ज़िम्बाब्वे अपने कुछ चुनिंदा प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत के साथ-साथ रन रेट को सुधारने की भी रहेगी।
भारत बनाम जिम्बाब्वे ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती,संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी,वेलिंगटन मसाकाद्जा, बेन कर्रान, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
IND vs ZIM ICC T20 WC 2026 IND vs ZIM Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।