IND vs ZIM: अभिषेक-सुंदर-रिंकू ड्रॉप, इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने
Published - 23 Feb 2026, 11:57 AM | Updated - 23 Feb 2026, 12:03 PM
Table of Contents
IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मुकाबले में 78 रन की शर्मनाक शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पहले जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज को हराना होगा, लेकिन भारतीय टीम लक्ष्य निर्धारित करके जीत सुनिश्चित करना चाहेगी।
यही कारण है जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर ड्रॉप हो सकते हैं, तो उनकी जगह इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में एंट्री मिल सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि जिम्बाब्वे मैच में भारत की प्लेइंग कैसी रह सकती है।
IND vs ZIM: फॉर्म की तलाश कर रहे हैं अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने साल 2026 की शुरुआत बेहद शानदार आगाज में की थी। लेकिन विश्व कप 2026 में वह अपने फॉर्म को कैरी बिल्कुल नहीं कर सके। दरअसल, साल 2026 में अभिषेक ने भारत के लिए कुल 9 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 24.62 की औसत और 211.82 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 197 रन बनाए थे, जिसमें वह एक बार नाबाद वापस लौटे थे।
लेकिन अभिषेक के फॉर्म की दूसरी साइड देखें तो वह इस साल 9 पारियों में पांच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। यही कारण है कि टीम प्रबंधन उनको जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ ड्रॉप करके उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ 8 गेंदों पर आक्रामक 22 रन बनाए थे।
सुंदर-रिंकू भी हो सकते हैं ड्रॉप
अभिषेक शर्मा के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले (IND vs ZIM) में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और निचले क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है। दरअसल, सुंदर ने टूर्नामेंट में अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। जबकि बल्ले से सुंदर ने केवल 11 रन बनाए थे।
इसके अलावा रिंकू सिंह का प्रदर्शन भी टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा तरह का ही रहा है, जहां उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 24 रन ही बनाए हैं, जिसमें वह दो बार नाबाद रहे हैं तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल सके। बता दें कि, सुंदर की जगह उप कप्तान अक्षर पटेल की वापसी करवाई जा सकती है तो रिंकू को बाहर करके उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।
आउट हुए अभिषेक शर्मा, लेकिन ट्रोलिंग का शिकार बनीं बहन कोमल, जानिए क्या है पूरा मामला
भारत के लिए करो या मरो वाला होगा मैच
भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा मुकाबला (IND vs ZIM) करो या मरो वाला रहने वाला है, क्योंकि सूर्या एंड कंपनी पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला गंवा चुकी है, जबकि अगर वह दूसरे मैच में भी हारती है तो उनका सेमीफाइनल का सफर समाप्त हो जाएगा।
यही कारण है कि भारत को न सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है, बल्कि बड़े मार्जिन से भारत को जीत अपने पक्ष में करनी होगी। तभी भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। बता दें कि, भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर अक्सर स्पिनरों को मदद मिलती है, लेकिन इस टूर्नामेंट में जिस तरह से बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया है, उसको देखकर भारत यहां पर फेवरेट मानी जा रही है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर