IND vs WI, WEATHER REPORT: कोलकाता के ईडन-गार्डन में कैसा हैं मौसम का हाल? बारिश के चलते बाहर होगी टीम इंडिया या हो जायेगा पूरा मैच
Published - 28 Feb 2026, 04:39 PM
Table of Contents
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच होने वाला मैच अब करो या मरो का मुकाबला बन चुका है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार, 1 मार्च को होने वाली इस भिड़ंत पर न केवल भारत और वेस्टइंडीज, बल्कि पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। लेकिन सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए सूर्याकुमार एंड कंपनी को विंडीज़ टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले के दौरान मौसम का हाल कैसा हो सकता है?
IND vs WI में कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स का मौसम

कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, IND vs WI मैच के दिन यानी 1 मार्च को क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में बारिश की संभावना न के बराबर लगभग 5% से भी कम जताई गई है।
दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, उस वक्त तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, मैच के दौरान नमी काफी अधिक रहेगी, जिससे दूसरी पारी में ओस एक बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
अगर भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, तो जानें 4 या 5 किस डेट को खेलेगी अपना सेमीफाइनल मुकाबला
क्या बारिश बिगाड़ेगी इंडिया का खेल?
भले ही मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन अगर कुदरत का खेल बिगड़ता है और मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो भारतीय टीम के लिए यह किसी सदमें से कम नहीं होगा। पॉइंट्स टेबल के समीकरण के अनुसार, IND vs WI दोनों टीमों के पास फिलहाल 2-2 अंक हैं।
अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा, जिससे दोनों के 3-3 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। वर्तमान में वेस्टइंडीज का NRR +1.791 है, जबकि भारत का -0.100 है। साफ है कि मैच न होने की सूरत में वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
सेमीफाइनल का समीकरण
IND vs WI के बीच होने वाला यह मुकाबला उसी पिच पर खेला जा सकता है, जहां स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बनाया था। क्यूरेटर के अनुसार, यह एक बैटिंग पैराडाइज विकेट है जहां खूब रन बरसेंगे।
अभिषेक शर्मा की तूफानी फॉर्म और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत IND vs WI के इस निर्णायक मुकाबले को जीतकर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगा। ईडन गार्डन्स में भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, जो टीम इंडिया को मानसिक बढ़त दिलाता है।
भारतीय फैंस दुआ कर रहे हैं कि इंद्रदेव मेहरबान रहें और उन्हें पूरा 20 ओवर का रोमांच देखने को मिले।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर