IND vs WI: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, कुलदीप यादव समेत इन 4 खिलाड़ियों को सूर्या ने किया बाहर, तो वेस्टइंडीज टीम ने किए ये बदलाव

Published - 01 Mar 2026, 06:01 PM | Updated - 01 Mar 2026, 06:47 PM

IND Vs WI

IND vs WI: रविवार, 1 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के लिए ये मैच बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में जगह बनाएगी और हारने वाली टीम (IND vs WI) को वापस घर लौटना होगा।

‘’करो या मरो’’ वाले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि, विश्व कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें (IND vs WI) पहली बार आमने-सामने आ रही हैं। जबकि भारतीय टीम पहली बार कोलकाता के प्रशंसकों के सामने खेलने वाली है तो वेस्टइंडीज यहां पर पहले भी अपने मुकाबले खेल चुकी है। ऐसे में कैरेबियन टीम को इसका लाभ मिल सकता है।

पिच अच्छी लग रही है-सूर्यकुमार यादव

वेस्टइंडीज के खिलाफ आर-पार वाले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के दौरान कप्तान सूर्या ने रवि शास्त्री से वार्ता के दौरान कहा कि

‘’पिच अच्छी लग रही है। यह पिच पहले से ही रन चेज करने वाली रही है, और विकेट और भी बेहतर हो जाती है, इसलिए रन चेज करना एक अच्छा विकल्प है। पिच पहले से ही काफी उबड़-खाबड़ है और हम दर्शकों को एक शानदार प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया। हम इस मैच में पुरानी वाली टीम के साथ जा रहे हैं।''

वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर बेंच पर नजर आएंगे।

वेस्टइंडीज ने किया एक बदलाव

भारत के खिलाफ अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट (IND vs WI) ने एक बदलाव किया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे ब्रैंडन किंग को बाहर करके कप्तान शाई होप ने अकेल हुसैन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। उनसे इस मैच में बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, टॉस के समय कप्तान होप ने कहा कि

‘’हम भी वही (गेंदबाजी) करते। लगातार अच्छा प्रदर्शन करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमारे ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके हैं और उम्मीद है कि आज हम जीत हासिल करेंगे। आज करो या मरो का मैच है। हम इसीलिए खेलते हैं - बड़ी टीमों, सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने के लिए। एक बदलाव है, ब्रैंडन किंग की जगह अकेल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है ।’’

IND vs WI: वेस्टइंडीज के आंकड़े कोलकाता में बेहतरीन

आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज (IND vs WI) का रिकॉर्ड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अजेय रहा है। उनकी यहां पर सबसे यादगार जीत साल 2016 के टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी।

उस खिताबी मैच में वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की अंतिम ओवर में चार गेंदों पर चार छक्के मारकर अपनी टीम को फाइनल जिताया था।

हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम यहां पर भारत को कभी हरा नहीं सकी है, यानी वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड यहां पर अजेय रहा है। भारत ने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया पर दिया विवादित बयान, बोला 'वेस्टइंडीज से हारे, तो इनके IPL कॉन्ट्रैक्ट रद्द करो....'

Tagged:

IND vs WI west indies cricket team T20 World Cup 2026 India vs West Indies Kolkata Cricket Stadium
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com