IND vs USA, Weather Report: मैच के दिन मुंबई में खिली रहेगी धूप, या बरसेंगे बादल, जानें मौसम की पूरी रिपोर्ट

Published - 06 Feb 2026, 08:45 AM | Updated - 06 Feb 2026, 08:48 AM

IND Vs USA

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच भारतीय सरजमीं पर शुरू होने जा रहा है। 7 फरवरी को मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज IND vs USA के खिलाफ करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, लेकिन खेल प्रेमियों की नजरें पिच के साथ-साथ आसमान पर भी टिकी हैं। आईए जानते है इस मैच का कैसा रहेगा मौसम क्या बारिश की संभावना भी बन सकती है?

कैसा रहेगा IND vs USA मैच के दिन का मौसम?

सात फरवरी 2026 को होने वाले IND vs USA के इस मुकाबले के लिए मुंबई से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। गूगल वेदर और अन्य विश्वसनीय मौसम पोर्टल्स के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को मुंबई का मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। मैच के दिन बारिश की संभावना शुन्य प्रतिश्त दर्ज की गई है। दिन के समय खिली हुई धूप रहने का अनुमान है, जिससे तापमान 30°C तक जा सकता है।

वहीं, शाम के समय जब मैच शुरू होगा, तब आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। यानी प्रशंसकों को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवरों का रोमांच देखने को मिलेगा। हवा की गति लगभग 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर रहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगी।

ICC ने बनाए क्रिकेट के नए नियम, अब इन्ही रूल्स के तहत खेला जायेगा टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले

वानखेड़े की पीच पर ओस का कितना प्रभाव होगा?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती रही है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैदान की रग-रग से वाकिफ हैं। शाम को होने वाले इस मैच में ड्यू फैक्टर यानी ओस की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। फरवरी के महीने में मुंबई में शाम के समय काफी ओस गिरती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना और फील्डिंग करना चुनौती पूर्ण हो जाता है।

ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी ताकि उसे ओस का फायदा मिल सके। वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को बाउंस मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यह पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाएगी। IND vs USA के मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा की भारत बोर्ड पर कितना रन लगा सकता है।

IND vs USA में भारत उठाएगा लाभ

भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ए में है, जहां उसे अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों का सामना करना है। अमेरिका के खिलाफ यह पहला मैच टीम इंडिया के लिए फोर्म हासिल करने का अच्छा मौका है। हालांकि पाकिस्तान का भारत के साथ खेलना फिलहाल तय है। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, लेकिन मुंबई की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के पक्ष में हैं।

शाम के समय वानखेड़े का माहौल और घरेलू दर्शकों का शोर टीम इंडिया के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ाएगा। मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि वातावरण में नमी लगभग 43 प्रतीशत रहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए आरामदायक है अब पूरी उम्मीद है कि शनिवार की रात IND vs USA मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगी।

IND vs USA, Live Streaming: कब और कहाँ होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट, जानें कितने बजे से होगा शुरू

Tagged:

Weather report IND vs USA T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com