सूर्यकुमार के तूफ़ानी अर्धशतक ने भारत को दिलाई जीत, अमेरिका को 29 रनों से रौंदकर टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत
Published - 07 Feb 2026, 10:26 PM | Updated - 07 Feb 2026, 10:46 PM
Table of Contents
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज रोमांचक अंदाज में हुआ है। शनिवार को मुंबई में टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम का संयुक्त राज्य अमेरिका (IND vs USA) से सामना हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई मेजबान टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की जुझारू पारी के बदौलत 161 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।
इसके जवाब में यूएसए टीम (IND vs USA) 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाने में सफल रही, जिसके चलते उसके हाथ 29 से हार लगी। इसी के साथ भारत ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
IND vs USA: बल्लेबाजी में फ्लॉप हुई टीम इंडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया (IND vs USA) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा सभी खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, जिसके चलते टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन का टारगेट ही सेट कर पाई।
स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और अनुभवी ऑलराउंडर शिवम दुबे गोल्डन डक आउट होकर पवेलीयन लौट गए। ईशान किशन ने 20 रन और तिलक वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। रिंकू सिंह के बल्ले से 6 रन निकले, जबकि हार्दिक पंड्या ने 5 रन के निजी स्कोर पर विकेट खो दिया।
सूर्यकुमार यादव ने बचाई टीम इंडिया की लाज

जहां एक ओर टीम इंडिया (IND vs USA) के विकेट गिरने का सिलसिला जारी था, तो वहीं दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल है। उन्हें अक्षर पटेल का सहयोग भी मिला, जिनके साथ उनकी 41 रन की साझेदारी हुई। स्काई की इस जुझारू पारी के दम पर ही भारत 160 रनों का आंकड़ा पार कर पाया।
अमेरिका की ओर से शेडली वैन शाल्कविक ने दमदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया। चार ओवर में 25 रन खर्च कर उन्होंने 6.25 की इकॉनमी से चार विकेट झटकी। ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह का विकेट उनके नाम रहा। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक विकेट झटकी। हरमीत सिंह ने दो सफलता हासिल की।
IND vs USA: भारत के हाथ लगी जीत
दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छा नहीं रही। शुरुआती चार ओवरों में ही टीम ने अपनी तीन विकेट गंवा दी। इस दौरान अंद्रीस गौस (6), सैतेजा मुक्कमल्ला (2) और मोनांक पटेल (0) का विकेट गिरा। हालांकि, इसके मिलिंद कुमार ने संजय कृष्णामूर्ति के साथ मिलकर 58 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 34 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए।
इसके साथ ही अमेरिका (IND vs USA) के विकेटों का पतन शुरु हो गया। संजय कृष्णामुर्ति 37 रन के निजी स्कोर पर ऑउट हुए। हरमीत सिंह खाता खोलने में नाकाम रहे। अंत में शुभम राँजने ने 37 रन जड़कर यूएसए के स्कोर को 132 तक पहुंचाने में मदद की। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने एक ली, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो विकेट निकाली। मोहम्मद सिराज के नाम तीन विकेट रही।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर