IND vs USA, Live Streaming: कब और कहाँ होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट, जानें कितने बजे से होगा शुरू

Published - 05 Feb 2026, 03:23 PM | Updated - 05 Feb 2026, 03:33 PM

IND Vs USA

एक ओर टीम इंडिया मेंस टी 20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। भारतीय अंडर 19 टीम इस वक्त जिम्बावे और नामीबिया में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। भारत की जूनियर टीम इंडिया अंडर 19 के विश्व कप फाईनल में पहुंच गई है और इंग्लैंड के साथ 6 फरवरी को फाईनल मुकाबला होना है। आइए जानते है IND vs USA मुकाबला कब कहां और कैसे इसे लाइव देख सकते हैं।

मुंबई में IND vs USA का पहला मैच

IND Vs USA

भारतीय टीम वार्म-अप मैच में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने के बाद अब आगामी विश्व कप खेलने को तैयार है। इससे पहले आपको बता दूं वार्म-अप मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 240 का विशाल स्कोर कड़ा करने में कामयाब रहा। जबकि साउथ अफ्रिका जवाब में 20 ओवर में मात्र 210 रन बना सकी। सात फरवरी से शुरू हो रही टी20 विश्व कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला IND vs USA मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव टीम को काफी अच्छे से लीड कर रहे हैं और बैटींग में भी अपने पुराने फोर्म में नजर आए। हालांकि दूसरे वार्म अप मैच में सूर्यकुमार यादव मैदान पर ज्यादा देर नहीं टीके और मात्र 16 गेंदो में ताबड़तोड़ 30 रन बनाकर पवेलीयन लौट गए। IND vs USA का T20 मुकाबला शनिवार को मुंबई में भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे से खेला जाना है। इस मैच को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले के लिए टीम के धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि वार्म-अप मैच में ज्यादा रन नहीं बना पाए। अभिषेक 18 गेंद में 24 रन बनाकर रिटार्यड आउट हो गए। उनका यह अप्रोच उनके आक्रमक प्रदर्शन को दिखाता है। IND vs USA मुकाबले में उम्मीद है भारतीय खेमा वरुण चक्रवर्ती के साथ मैदान में उतरेगी।

यहां देखे IND vs USA T20 लाइव मैच

सात फरवरी से आठ मार्च तक चलने वाली आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप अपने शुरूआती दौर में पहुंच चुकी है। इस मुकाबले को आप मोबाइल फोन के माध्यम से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देख सकते हैं।

सात फरवरी को लाईव जाने वाली IND vs USA T20 का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। पिछले दो वार्म-अप मुकाबले में भारत की जीत ने भारतीय खिलाड़ी के अंदर जोश भर दिया है। भारतीय टीम आगे विश्व कप में अपने ही रीकॉर्ड को धवस्त करने मैदान में उतरेगी और टी20आई में एक नया हाईऐस्ट टोटल बनाने की सोच से मैदान में उतरेगी।

वार्म-अप मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी को देख कर लग रहा था उनका मकसद साफ है कि उन्हें तोबड़तोड़ बल्लेबाजी प्रदर्शन दिखानी है। भारत पहले मुकाबले को जीत कर हर हाल में विश्व कप 2026 में जिताऊ शुरूआत करने की सोच से उतरेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ी की अचानक बिगड़ी तबियत, आनन-फानन में करवाना पड़ा अस्पताल भर्ती

IND vs USA में बेंच पर दिख सकते हैं हर्षित राणा

IND vs USA में भारतीय टीम एक और बदलाव के साथ मैदान पर दिख सकती है। भारतीय टीम विश्व कप 2026 में बतौर पेसर टीम में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को रखना चाहेगी वहीं स्पिन अटैक में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की जोड़ी को प्राथमिकता मिल सकती है।

ऐसे में हर्षित राणा को IND vs USA टीम में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। तो भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में स्ट्रांग कंबीनेशन बनाना चाहेगी। भारतीय टीम को इस वक्त टीम मैनेजमेंट में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, खासकर जब सभी खिलाड़ी धांसू प्रदर्शन कर रहे हो।

हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी 20 विश्व कप 2026 में टीम का समीकरण कैसे बनाते है उसे देखना दिलचस्प होगा। गौरतलब है कि अक्षर पटेल को भी अभी टीम में वापसी करना है और वह बतौर उप कप्तान भारतीय टीम में हैं तो शायद उनका खेलना तय है।

कुलदीप अगर निराशाजनक प्रदर्शन भी करते हैं तो कप्तान सूर्यकुमार एक अतिरिक्त ऑलराउंडर के साथ जा सकते हैं लेकिन ऐसा होना नामुमकिन लग रहा है क्योंकि कुलदीप बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए सफल गेंदबाज की भूमिका निभाए हैं।

अभिषेक शर्मा के लिए यादगार पल, वॉर्मअप मैच के दौरान स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज, VIDEO वायरल

Tagged:

team india harshit rana IND vs USA T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com