IND vs USA: टॉस जीतकर अमेरिका ने चुनी गेंदबाजी, कप्तान सूर्या ने बुमराह समेत इन 4 खिलाड़ियों को किया प्लेइंग-XI से बाहर

Published - 07 Feb 2026, 06:13 PM | Updated - 08 Feb 2026, 01:06 PM

IND Vs USA

शनिवार को भारतीय टीम यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ अपने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के अभियान का आगाज करने वाली है। वानखेडे के प्रतिष्ठित मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होगी, जिसको जीतकर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। भिड़ंत (IND vs USA) शुरू होने से पहले दोनों देशों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए, जिसे जीतकर यूएसए ने पहले गेंदबाजी का चयन किया।

IND vs USA: यूएसए के पक्ष में रहा टॉस

7 फरवरी को मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और भारतीय टीम आमने-सामने है। भारतीय समयानुसार शाम सात बजे मुकाबले की पहली गेंद डाली जाएगी। लेकिन इससे ठीक आधे घंटे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस का सिक्का उछाला जो यूएसए के पलड़े में गिरा। इसे जीतकर टीम ने मोनांक पटेल ने पहले गेंदबाजी का चयन किया और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

भारत-पाकिस्तान मैच अब तय समय पर होगा, श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने रातोंरात कर दिया बड़ा खेला

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इन 4 खिलाड़ियों को किया बाहर

Suryakumar Yadav

यूएसए के खिलाफ भारतीय टीम (IND vs USA) अपनी दमदार प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी है। हालांकि, इस दौरान जसप्रीत बुमराह समेत चार स्टार खिलाड़ियों को बेन पर बैठना पड़ा है। संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपडेट दिया किया जसप्रीत बुमराह अनफिट होने की वजह से मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।

ठीक नहीं है जसप्रीत बुमराह की तबीयत

IND vs USA मैच में टॉस गँवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। यहाँ का मौसम अच्छा लग रहा है। मैंने यहाँ काफी क्रिकेट खेला है। हवा भी चल रही है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि बाद में ज्यादा ओस पड़ेगी। थोड़ा दबाव तो जरूर रहेगा। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते, लेकिन नया टूर्नामेंट है, हम पिछले एक-दो सालों की तरह ही खेलना चाहते हैं और उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं।"

"मैच शुरू होने से पहले मौसम का हाल पता चल जाता है और मुझे यकीन है कि बल्लेबाजी शुरू होने पर पिच और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएगी। वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं।"

IND vs USA: मैच के लिए दोनों देशों की प्लेइंग-XI

भारत XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए XI: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान

'मैंने सोच लिया था....' फाइनल मैच में खेली गई 175 रन की पारी पर बोले वैभव सूर्यवंशी, बताया अपनी तूफानी पारी का असली राज

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com