IND vs SA, WEATHER REPORT: बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुत्फ? जानिए कैसे रहेगा पांचों दिन मौसम का हाल
Published - 21 Nov 2025, 12:30 PM
Table of Contents
IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 30 रन की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए गुवाहाटी टेस्ट जीतना बेहद जरूरी होगा। क्योंकि, अगर ये मैच ड्रॉ रहता है या फिर साउथ अफ्रीका ये मैच जीतने में कामयाब होती है तो इस स्थिति में सीरीज अफ्रीका (IND vs SA) अपने साथ लेकर चला जाएगा।
लेकिन फैंस के मन में एक सवाल ये भी है कि क्या वह मैच का लुत्फ उठा पाएंगे या बारिश उनका मजा खराब कर देगी। चलिए आपको बताते हैं कि कैसा रहने वाला है पांचों दिन मौसम का हाल।
IND vs SA: बारिश करेगी मजा किरकिरा!
भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में बारिश विलन का किरदार निभा सकती है। फैंस जहां एक कड़ा मैच देखने के लिए भारी संख्या में मैदान पहुंचेंगे तो दूसरी और बरसात मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार, 22 नवंबर को मैच के पहले दिन गुवाहाटी (IND vs SA) में बारिश होने की संभावना है।
दूसरे टेस्ट के ओपनिंग डे में 25 फीसदी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं, मैच के दूसरे दिन भी मौसम विभाग ने 25 फीसदी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि मैच के तीसरे, चौथे और पांचवें दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है।
पहले और दूसरे दिन होगी वर्षा
गुवाहाटी में भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) टेस्ट में बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। वहीं, यहां पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद।
हालांकि, भारतीय फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे दिन केवल कुछ ओवरों की कटौती की जा सकती है, जबकि तीसरे, चौथे और पांचवें दिन आसमान साफ रहने के कारण पूरे ओवर डाले जा सकते हैं। यह मैच इसलिए भी खास रहने वाला है, क्योंकि 9 बजे मैच की शुरुआत हो जाएगी।
भारत के लिए करो या मरो मुकाबला
भारतीय टीम (IND vs SA) के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर पहले ही श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अगर दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहता है तो सीरीज साउथ अफ्रीका के पास चली जाएगी। यही कारण है कि भारतीय टीम किसी भी कीमत पर दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी।
बता दें कि, पहले मैच में भारत के पास सीरीज में बढ़त लेने का शानदार मौका था, लेकिन 124 रन का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी 93 रन पर ढह गई। यही कारण है कि भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ा हुआ है। वहीं, दूसरे टेस्ट में नियमित कप्तान शुभमन गिल भी खेलते नहीं दिखेंगे। ऐसे में उनकी जगह सारा दारोमदार ऋषभ पंत पर रहने वाला है, जो पहले टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।
गुवाहाटी टेस्ट के लिए ऐसी होगी अफ्रीका-भारत की प्लेइंग-XI, इन 4 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर