नीदरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेले थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन अब अफ्रीका के खिलाफ नहीं मिलेगी जगह
Table of Contents
IND vs SA : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुक़ाबले समाप्त हो चुके हैं अब सुपर 8 मुक़ाबलों का आगाज़ होने जा रहा हैं। सुपर 8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ होगा। यह मैच 22 फरवरी को शाम 7:00 बजे से दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी ।
इस मैच में हमें टीम इंडिया हालिया मैच के मुकाबले बिल्कुल ही अलग प्लेइंग इलेवन के साथ खेलते नजर आ सकती है। इस मैच (IND vs SA) की प्लेइंग 11 में हमें तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी भारतीय टीम ?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये दो खिलाड़ी हो सकते हैं ड्रॉप
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर को लेकर हो रही है, जो नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले थे।
अभिषेक शर्मा पिछले तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट हुए हैं। टॉप ऑर्डर में उनसे तेज और स्थिर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे। ऐसे में बड़े मैच से पहले टीम मैनेजमेंट कोई और विकल्प आजमा सकता है।
वहीं वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 36 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। मिडिल ओवरों में प्रभाव नहीं छोड़ पाने के कारण उनकी जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इन दो खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री
दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह अब संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका मिलने की संभावना है।
संजू सैमसन को नामीबिया के खिलाफ मैच में मौका मिला था, जहां उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उनकी तेज पारी ने यह दिखा दिया कि वह मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन गति बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में बड़े मुकाबले में टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता सकता है।
वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया गया था। अक्षर गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन प्रदान करते हैं और बड़े मैचों का अनुभव भी रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनका ऑलराउंड योगदान टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI :
ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह , वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
Tagged:
team india IND VS SA cricket news T20 World Cup 2026