IND vs SA Match Prediction in Hindi, Warm Up Match 10: आज अभ्यास मैच में किसका चलेगा जादू? देखें पूरी रिपोर्ट

Published - 04 Feb 2026, 02:13 PM | Updated - 04 Feb 2026, 02:18 PM

IND vs SA Match Prediction
IND vs SA Warm-Up match ICC T20 WC 2026

IND vs SA Match Prediction इंडिया और साउथ-अफ्रीका के बीच आज टूर्नामेंट का 10वां अभ्यास मैच नवी मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला जीती है दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका भी वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 श्रृंखला जीतकर विश्वकप में आ रही है।

आज इस अभ्यास मैच में दोनों टीमों की कोशिश विश्वकप के लिए एक बेहतर रणनीति तैयार करने के ऊपर रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs SA Match Prediction पर नजर डालेंगे।

IND vs SA Warm-Up Match 10 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंडिया vs साउथ-अफ्रीका (ICC T20 WC 2026)

  • स्टेडियम: डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई

  • मैच की तारीख: 4 फरवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • इंडिया ने जीते: 8

  • साउथ-अफ्रीका ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

टीम इंडिया अच्छी लय में दिख रही हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले 5 में से 2 मैच जीते हैं।

इंडिया WLWWW
साउथ-अफ्रीका LWWLL

डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई पिच रिपोर्ट:

डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई IND vs SA अभ्यास मैच की मेजबानी करने को तैयार है। इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नजर आई है।

  • पावर-प्ले अनुमानित स्कोर: 50-60 रन

  • पहली पारी अनुमानित स्कोर: 170-190 रन

  • दूसरी पारी अनुमानित स्कोर: 180-200 रन

IND vs SA Warm-Up Match संभावित प्लेइंग-XI:

इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ-अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज।

IND vs SA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • अभिषेक शर्मा इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम को मजबूत और तेज शुरुआत दिला सकते हैं। यह पावर प्ले में तेजी से रन बनाने में माहिर है।

  • क्विंटन डी कॉक साउथ-अफ्रीका के अनुभव सलामी बल्लेबाज है वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक भी लगाया है। यह भी अच्छी फार्म में है।

IND vs SA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20 में 5 विकेट लिए है। इस मैच में भी यह पावर प्ले में विकेट ले सकते हैं।

  • कुलदीप यादव भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इन्होंने 3 मैच में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट ले सकते हैं।

IND vs SA Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

इंडिया बनाम साउथ-अफ्रीका अभ्यास मैच में डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच, हालिया फॉर्म, और हेड-टू-हेड को देखते हुए इंडिया इस अभ्यास मैच में आगे माना जा रहा है।

IND vs SA Match Prediction, ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

साउथ-अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, मार्को जेनसेन, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

ICC T20 World Cup IND vs SA Match Prediction India vs South Afrcia IND vs SA Warm-Up Match
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेला जाएगा

पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com