IND vs SA: अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों के फूलें हाथ-पैर, 111 रनों पर सिमटी टीम इंडिया की पारी, 76 रनों से झेली हार

Published - 22 Feb 2026, 09:29 PM | Updated - 22 Feb 2026, 10:49 PM

IND Vs SA 1

रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का मुकाबला खेला गया, जिसकी मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम गवाह बना। अपने पिछले चार मैच जीतने वाली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को अफ्रीका के खिलाफ इस सीजन की अपनी पहली हार झेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडन मार्करम एंड कंपनी ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन का टारगेट सेट किया, जिसको हासिल करने में टीम इंडिया की पारी 111 रनों पर सिमट गई।

IND vs SA: अफ्रीका की खराब शुरुआत

भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई दक्षिण अफ्रीका टीम (IND vs SA) की पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरे ओवर में ही टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (6) का विकेट गंवा दिया। इसके अगले ही ओवर में कप्तान एडन मार्करम भी सस्ते में आउट हो गए। वह महज 4 रन बनाने में कामयाब रहे।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए रायन रिकलटन (7) जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में शिवम दुबे के हाथ अपना कैच थमा बैठे। ये विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए, जिन्होंने अपने तूफ़ानी प्रदर्शन से टीम की मैच में वापसी करवा दी।

T20 World Cup के बाद खत्म हो जायेगा इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, फिर कभी नहीं मिलेगी जगह

डेविड मिलर ने संभाली पारी

David Miller

इस बीच उनकी डेवाल्ड ब्रेवीस के साथ अहम साझेदारी की। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए संयुक्त रूप से 97 रन बनाए। ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे को गेंदबाजी के लिए भेजा, जिन्होंने डेवाल्ड ब्रेवीस (45) का विकेट झटक भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर (63) को पवेलीयन भेज दिया। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ 44 रन जड़ अफ्रीका के स्कोर को 168 तक पहुंचाया। भारतीय टीम (IND vs SA) की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटकी। अर्शदीप सिंह के हाथ एक सफलता लगी। जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट ली।

IND vs SA: भारत के हाथ लगी पहली हार

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। शिवम दुबे 42 रनों के साथ टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और रिंकू सिंह बिना खाता खोले डक आउट हो गए।

तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह के बल्ले से महज एक रन निकले। अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पंडद्या ने क्रमशः 15 रन, 18 रन, 11 रन और 18 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने चार विकेट निकाली। केशव महाराज ने 3 विकेट, कोर्बिन बॉश ने 1 और एडन मार्करम ने एक विकेट हासिल की।

टॉस जीतकर एडन मार्करम ने चुनी बल्लेबाजी, अफ्रीका ने प्लेइंग-XI में किए 4 बदलाव, तो अक्षर पटेल का फिर कटा पत्ता

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com